आज का इतिहास: इस मिस इंडिया को प्यार में मिला धोखा तो ले ली थी अपनी जान

आज का इतिहास: Miss India Nafisa Joseph ने 29 जुलाई 2004 को मुंबई में अपने फ्लैट में खुदकुशी की। 12 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू, मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स तक का सफर।

एडिट

मिस इंडिया रह चुकी नफ़ीसा जोसेफ़ की कहानी बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटनाओं में से एक है। महज 26 साल की उम्र में इस खूबसूरत और मेहनती मॉडल, वीजे और एक्ट्रेस ने खुदकुशी कर ली थी। 29 जुलाई 2004 को मुंबई में अपने फ्लैट में नफीसा ने अपनी जान ले ली थी। उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। नफ़ीसा ने 12 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की और 18 जनवरी सन् 1997 में ‘फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स’ बन गईं। इसके बाद भारत की तरफ से उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जहां टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article