Rohini Controversy: इंडिया आकर पूरी तरह खत्म करूंगी! सांसद चंद्रशेखर को EX गर्लफ्रेंड रोहिणी की खुली धमकी

नगीना से सांसद चंद्रशेखर और उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर पर उनके माता-पिता को धमकाने का आरोप लगाते हुए कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है। मामला तेजी से राजनीतिक रंग ले रहा है।

उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर रावण और उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी के बीच चल रहा विवाद अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। स्विट्जरलैंड में रह रहीं रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर चंद्रशेखर के खिलाफ कई तीखे पोस्ट किए हैं, जिनमें उन्होंने उन पर अपने माता-पिता को धमकाने का आरोप लगाया है।

रोहिणी का दावा है कि चंद्रशेखर ने सीधे उन्हें नहीं बल्कि उनके माता-पिता को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी, जिसके बाद उनका गुस्सा चरम पर पहुंच गया। उन्होंने पोस्ट में बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि परिवार को धमकाना बेहद गलत है और वह इस मामले को लेकर भारत आने तक की बात कर रही हैं।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि यदि चंद्रशेखर को कोई लड़ाई लड़नी है तो वह उनसे लड़ें, FIR कराएँ या कानूनी कदम उठाएँ, लेकिन परिवार को बीच में न लाएँ। रोहिणी ने उन्हें एहसान फ़रामोश बताते हुए दावा किया कि अब वह उनकी कट्टर विरोधी बन चुकी हैं।

बताया जाता है कि चंद्रशेखर और रोहिणी करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में थे। बाद में रोहिणी ने यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अब माता-पिता को लेकर सामने आए इन नए आरोपों के बाद विवाद और गहरा गया है।

यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article