Lucknow: खामेनेई की मौत पर सड़कों पर उतरे शिया मुस्लिम प्रदर्शनकारी

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ में शिया मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। US और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी हुई। धर्मगुरुओं ने तीन दिन के मातम का ऐलान किया, जबकि शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिया मुस्लिम समुदाय सड़कों पर उतर आया। लोगों ने US और इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। शिया धर्मगुरुओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए तीन दिन के मातम का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खामेनेई की हत्या पूरी मुस्लिम दुनिया के लिए बड़ा नुकसान है। इस घटना के बाद लखनऊ में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article