दुबई की सड़क पर एक्ट्रेस को मारा थप्पड़

टीवी एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ दुबई में चौंकाने वाली घटना हुई। सड़क पर एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद खुशी ने इंस्टाग्राम पर रोते हुए वीडियो शेयर किया, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस शुरू हो गई।

टीवी एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ दुबई में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बीच सड़क पर एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें ज़ोरदार थप्पड़ मार दिया। इस खौफनाक अनुभव को साझा करते हुए खुशी ने रोते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अपनी बेबसी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा, "पुलिस स्टेशन जाकर भी क्या फायदा?" तीन दिन पुरानी इस घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article