होली के रंग में भंग: बिलासपुर यूनिवर्सिटी में DJ की धुन पर चले लात-घूंसे!

बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में होली समारोह के दौरान दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हो गई। डीजे की धुन पर जहां जश्न चल रहा था, वहीं दूसरी ओर लात-घूंसे और धक्का-मुक्की से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में होली का जश्न उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। हैरानी की बात यह रही कि एक तरफ डीजे पर गानों की धुन बजती रही और दूसरी तरफ छात्रों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और लात-घूंसे चलते रहे। 'ब्रदरहुड पैनल' द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाईचारे की बजाय विवाद हावी हो गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article