मैदान पर हार्दिक का रोमांस! Kiss वाला Video Viral!

टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अहमदाबाद मैदान पर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का रोमांटिक वीडियो वायरल हो गया। जीत के जश्न में माहिका ने हार्दिक को गले लगाकर गाल पर किस किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास तो रच दिया है, लेकिन अहमदाबाद के मैदान पर जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है! मैदान पर जैसे ही इंडिया ने जीत दर्ज की, माहिका दौड़कर आईं और हार्दिक को कसकर गले लगा लिया और खुशी से उनके गाल पर किस कर दिया। ये क्यूट और रोमांटिक मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और अब तेजी से वायरल है। जीत के बाद हार्दिक ने सरेआम माहिका को अपना 'लकी चार्म' बताते हुए कहा कि 'जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई हैं, मैं सिर्फ जीत रहा हूँ और मेरी मेहनत रंग ला रही है!' नताशा से तलाक के बाद हार्दिक को अपनी नई लेडी लव के साथ इतना खुश देखकर फैंस भी झूम उठे हैं। तो दोस्तों, इस नई 'लकी' जोड़ी पर आपका क्या कहना है? कमेंट्स में जरूर बताएं!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article