गजब! पीठ पर मशीन लगाकर पुलिस बता रही 'कौन है बांग्लादेशी'? गाजियाबाद का वीडियो वायरल

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में SHO का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वे झुग्गियों में लोगों की पीठ पर मशीन लगाकर भारतीय या बांग्लादेशी होने का दावा कर रहे हैं। इस अजीब तकनीक पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

क्या विज्ञान इतना आगे बढ़ गया है? 
गाजियाबाद (Ghaziabad) के कौशांबी थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां भोवापुर की झुग्गियों में SHO साहब लोगों की पीठ पर एक 'मशीन' लगाकर दावा कर रहे हैं कि यह मशीन बता देगी कि कौन भारतीय है और कौन बांग्लादेशी (Bangladeshi)!
पुलिसवाले मशीन की रीडिंग देखकर कह रहे हैं- "यह बांग्लादेशी है।" इस अजीबोगरीब दावे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस की इस 'तकनीक' पर सवाल उठा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article