Aaj Ka Itihaas: 10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ था

10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ था। इस सम्मेलन ने हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार और साहित्यिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

देश और दुनिया में 10 जनवरी यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे. 10 जनवरी महज एक तारीख नहीं, बल्कि वह ऐतिहासिक दिन है जब हिंदी ने भारत की सीमाओं को लांघकर पूरी दुनिया में अपना डंका बजाना शुरू किया था। इसी दिन भारत के नागपुर शहर में 'प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन' का आयोजन किया गया था। यह एक बहुत बड़ा आयोजन था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। इस सम्मेलन का मकसद हिंदी को दुनिया भर में पहचान दिलाना था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उस समय इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। यह हिंदी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था हालांकि, पहला सम्मेलन 1975 में हुआ था, लेकिन इसे 'विश्व हिंदी दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत काफी बाद में हुई। साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने घोषणा की कि हर साल 10 जनवरी को 'विश्व हिंदी दिवस' मनाया जाएगा। 1824: ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई थी। 1839: असम से पहली भारतीय चाय की खेप लंदन पहुंची थी। 1863 में लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल सेवा शुरू हुई थी। 1963 में भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की थी। 2008: आटोमोबाइल कंपनी ‘टाटा मोटर्स’ ने 1 लाख वाली कार ‘नैनो’ को पेश किया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article