'शंकराचार्य हैं तो उनकी मर्यादाओं का आचरण करिए'.. अविमुक्तेश्वरानंद पर CM योगी आदित्यनाथ पहली बार खुलकर बोले

Summary: उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्योतिष पीठ से जुड़े शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर पहली बार खुलकर बयान दिया।

ज्योतिष पीठ से जुड़े हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विषय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार टिप्पणी की है. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने एक ऐसे मुद्दे पर विवाद खड़ा किया, जिसमें कोई भी गंभीरता नहीं थी. परंपराओं का पालन न करना अनुचित था: मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी किसी भी पद को जबरदस्ती नहीं ले सकता. हर जगह की एक परंपरा होती है कुछ नियम होते हैं और नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी होता है. वह मुख्यमंत्री हो और या कोई और हो. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन परंपराओं का पालन न करना अनुचित था.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article