Aaj Ka Mudda: होली से पहले खुशी के 'रंग', साय सरकार किसानों के 'संग'

Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 3100 रु./क्विंटल धान खरीदी के डिफरेंस की करीब 10 हजार करोड़ रु. राशि होली से पहले देने का फैसला किया। दो साल में सहायता 35 हजार करोड़ तक पहुंचने का दावा।

AaJ Ka Mudda: छत्तीसगढ़ की राजनीति में किसान हमेशा केंद्र में रहे हैं..इस बार भी तस्वीर कुछ अलग नहीं है..साय कैबिनेट ने फैसला लिया है कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के डिफरेंस की राशि किसानों को होली से पहले दी जाएगी..करीब 10 हजार करोड़ रुपये के एकमुश्त भुगतान को मंजूरी मिल गई है..सरकार का दावा है कि दो सालों में किसानों को दी गई वित्तीय सहायता करीब 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी..इस साल 25 लाख से ज्यादा किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है..सरकार इसे किसानों के विकास की दिशा में बड़ा कदम बता रही है..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article