Aaj Ka Itihaas 28 November : भारत के महान समाज सुधारक और क्रांतिकारी विचारक ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि

देश और दुनिया में 28 नवंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे.. आज ही के दिन 1890 में भारत ने अपने सबसे प्रखर सामाजिक क्रांतिकारियों में से एक, ज्योतिराव गोविंदराव फुले (ज्योतिबा फुले) को खो दिया।

एडिट

Aaj Ka Itihaas 28 November : देश और दुनिया में 28 नवंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे..

आज ही के दिन 1890 में भारत ने अपने सबसे प्रखर सामाजिक क्रांतिकारियों में से एक, ज्योतिराव गोविंदराव फुले (ज्योतिबा फुले) को खो दिया। वे एक महान समाजसेवी, विचारक और सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे, जिन्होंने अपने जीवन को जातिगत भेदभाव, छुआछूत, स्त्री-असमानता और सामाजिक अन्याय के खिलाफ समर्पित किया। फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर भारत में लड़कियों की पहली स्कूल की स्थापना की और शिक्षा को समाज के वंचित वर्गों तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

1821 - पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की थी।

1893 - न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया था।

1996 - कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं थी।

2001 - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे थे।

2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article