Aaj Ka Itihaas : "आज का दिन विशेष रूप से समर्पित है भारत की पहली महिला शिक्षिका, सावित्रीबाई फुले को। जिनका जन्म अठारह सौ इकतीस में महाराष्ट्र में हुआ था। सावित्रीबाई ने उस दौर में शिक्षा की अलख जगाई जब महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल था। उन्होंने अठारह सौ अड़तालीस में पुणे के भिदे वाड़ा में देश का पहला लड़कियों का स्कूल शुरू किया। उन्होंने न केवल पढ़ाया, बल्कि छात्रों को स्कूल से जोड़े रखने के लिए 'छात्रवृत्ति' यानी स्कॉलरशिप की शुरुआत भी की। छुआछूत, बाल विवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ लड़ते हुए, उन्होंने 'बालहत्या प्रतिबंधक गृह' की स्थापना की, ताकि मासूमों की जान बचाई जा सके। आधुनिक भारत उनके इस योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।"
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us