Viral Video: चंद्रयान-3 के सफल होने पर महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन का वीडियो हो रहा वायरल, देखें वीडियो

Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। उनके जश्न का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Viral Video: चंद्रयान-3 के सफल होने पर महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन का वीडियो हो रहा वायरल, देखें वीडियो

Viral Video: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। उनके इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चाँद पर सफलतापूर्वक लेंड करने के बाद भारत ने इतिहास रच दिया। इसी के साथ चाँद के साउथ लुनार पर लेंड करने वाला भारत पहला राष्ट्र बना। चंद्रयान-3 के सफल होने से भारत में जश्न का माहोल रहा।

धोनी ने मनाया जश्न

पूरे देशवासियों ने इस एतिहासिक पल में अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया। ऐसे में जहां देश का हर नागरिक, चाहे वो राजनेता हों, अभिनेता हों, या फिर चाहे हो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही क्यों न हों, सबने इस सफलता का जश्न मनाया।

https://twitter.com/CricSuperFan/status/1694412726502883737?s=20

इस सफलता के साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जब चंद्रयान-3 चाँद पर लेंड करने वाला होता है उस समय धोनी खड़े होकर वहाँ उस लैन्डिंग को देखने के लिए खड़े नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में धोनी को इस सफलता पर जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में धोनी को नीले रंग की टी-शर्ट और शॉर्ट्स में देखा जा सकता है। लैन्डिंग सफल होने पर वे थाई से ताली बजाते हुए दिख रहे हैं।

बेटी जीवा ने भी किया सेलिब्रेट

जहां एक तरफ धोनी का ये वीडियो वायरल हो रहा है वहीं धोनी की पत्नी साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी बेटी जीवा चंद्रयान-3 के लेंड होने पर खुशी मना रही हैं और ताली बजा रही हैं।

https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1694334197618598174?s=20

हालांकि धोनी सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं लेकिन कुछ-कुछ समय में उनके फेन्स के द्वारा उनके वीडियो देखने को मिल जाते हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें धोनी अन्जान लोगों से रास्ता पूछते हुए नजर आए थे।

धोनी ने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है लेकिन उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी हमें अभी भी IPL में दिखने को मिल जाती है। इसी साल उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने IPL करिअर की 5वी ट्रॉफी जीती थी जिसमें उनकी टीम ने हार्दिक की टीम गुजरात जाएंट्स को फाइनल में हराया था।

ये भी पढ़ें: 

Veg Biryani Recipe: घर पर बनानी है रेस्टोरेंट स्टाइल वेज बिरयानी तो यहां देखें बनाने की विधि

Seema Deo Death: सीमा देव का हुआ निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

MP-CG Elections 2023: आम आदमी पार्टी ने की MP-CG के लिए सह प्रभारियों की नियुक्ति

Tips to Deal Rude People: कामकाज हो या फिर घर रूड व्यक्ति से ऐसे करें डील, हमेशा बनेगें मजबूत

Chhattisgarh News: रक्षाबंधन पर स्व-सहायता समूह की बहनों द्वारा तैयार राखियों का ही उपयोग करें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

चंद्रयान-3, viral video, chandrayaan-3, ms dhoni, mahendra singh dhoni, msd, ipl, वायरल वीडियो

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article