Viral Video: गोवा में विदेशी कपल के साथ ऑटोवालों ने किया बुरा बर्ताव, पुलिस ने भी लगाया जुर्माना, देखें वीडियो

गोवा में छुट्टियां मनाने आए जर्मन ट्रैवलर एलेक्स वेल्डर अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पटनेम बीच घूमते समय उन्हें ऐसा अनुभव हुआ कि उनकी पूरी ट्रिप का मजा किरकिरा हो गया। कहानी सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा कि कैसे इतनी छोटी बात इतनी बड़ी बन गई। एलेक्स के अनुसार, जैसे ही उन्होंने ऐप से टैक्सी बुक की, आसपास खड़े रिक्शा वाले भड़क गए। उन्होंने उन्हें घूरना शुरू कर दिया और कुछ उनके पीछे-पीछे भी चलने लगे। एलेक्स को समझ नहीं आया कि इतनी नाराजगी क्यों। जब उनकी कैब आई, तो ड्राइवर खुद घबराते हुए कहने लगे, “सर, नंबर प्लेट छिपा लीजिए।” एलेक्स हैरान रह गए कि ऐसा क्यों। ड्राइवर ने बताया कि यहां के लोकल टैक्सी वाले इन चीज़ों को पसंद नहीं करते और वीडियो बनाकर बाद में झगड़ा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article