/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/mahila-.jpg)
नई दिल्ली। आपने अब तक किसी महिला को जुड़वा या तीन बच्चों को जन्म देने के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया हो। चौंकिए नहीं यह सच है। दरअसल, पश्चिम अफ्रीकी देश 'माली' की सरकार ने दावा किया है कि उनके यहां एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है।
सभी बच्चों के साथ महिला भी स्वस्थ है
महिला ने मोरक्को के एक अस्पताल में अपने बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं और महिला की हालत भी ठीक है। मालूम हो कि माली की रहने वाली 25 साल की हलीमा सिसे जब 7 महिने की गर्भवती थीं तब स्थानीय डॉक्टरों ने अनुमान लगाया था कि हलीमा 7 बच्चों को एक साथ जन्म देंगी। ये बात काफी दुर्लभ है। ऐसे में माली सरकार ने हलीमा को बेहतर इलाज के लिए 30 मार्च को मोरक्को लेकर आई। जहां अब उन्होंने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है।
सिजेरियने के जरिए 5 बेटियों और 4 बेटों को दिया जन्म
माली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री फैंटा सिवी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हलीमा सिसे ने सिजेरियन के जरिये एक साथ 5 लड़कियों और 4 लड़कों को जन्म दिया है। मां और बच्चों की हालत भी ठीक है। महिला को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद कुछ हफ्तों में घर वापस भेज दिया जाएगा।
डॉक्टर्स चिंतित हैं
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो डॉक्टर्स, सिसे के स्वास्थ्य के साथ बच्चों के जान को लेकर चिंतित हैं। क्योंकि अभी तक देश में ऐसा कोई मामला नहीं देखा गया है। जिसमें एक साथ किसी महिला ने 9 बच्चों को जन्म दिया हो और उसे जान का खतरा ना हो। हालांकि डॉक्टर्स पूरी कोशिश में हैं कि महिला और बच्चों को कोई नुकसान ना हो।
7 बच्चों को जन्म देने का था अनुमान
माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा है कि माली और मोरॉक्कों दोनों जगहों पर हुई अल्ट्रासाउंड के जरिए पता चला था कि सिसे 7 बच्चों को जन्म देने जा रही हैं। लेकिन उसने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया जो काफी अद्भुत है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us