Bajrang Dal update: हर्षा की शवयात्रा के दौरान भड़की हिंसा, हिजाब विवाद में हत्या का आरोप

Bajrang Dal update: हर्षा की शवयात्रा के दौरान भड़की हिंसा, हिजाब विवाद में हत्या का आरोप violence-erupts-during-harshas-funeral-accused-of-murder-in-hijab-controversy

Bajrang Dal update: हर्षा की शवयात्रा के दौरान भड़की हिंसा, हिजाब विवाद में हत्या का आरोप

शिमोगा। कर्नाटक के शिमोगा में बीती रात बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप एक समुदाय विशेष पर लगाया जा रहा है।  मारे गए युवक की पहचान 26 साल के हर्षा के तौर पर हुई। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हत्या को हिजाब विवाद से भी जोड़ा जा रहा है। शिमोगा में कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

हर्षा के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। वहीं जब परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ता शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे तो शव यात्रा में भी दंगा होने लगा। कुछ ही देर में हर्षा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कर्नाटक के गृह मंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए, पुलिस को सबूत मिले हैं और घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल मेरी लोगों से अपील है कि शांति बनाए रखें।

कर्नाटक के रूरल डेवलपमेंट और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने हर्षा की हत्या के मामले में चौंकानेवाला बयान दिया है। उन्होंने कहा- 'मैं बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत से बेहद दुखी हूं। हर्षा की हत्या मुस्लिम गुंडों ने की है। मैं अभी हालात का जायजा लेने के लिए शिवमांगा जा रहा हूं। हम गुंडागर्दी की इजाजत नहीं देंगे।'

ईश्वरप्पा ने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मुस्लिम गुंड़ों को इस हत्या के लिए उकसाया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article