Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हिंसा, इतने हुए लोग घायल

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान लोगों के एक समूह और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गयी।

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हिंसा, इतने हुए लोग घायल

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान लोगों के एक समूह और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गयी, जिसमें छह पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में ऐसे शुरू हुई झड़प

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुहर्रम के ताजिया जुलूस के पूर्व निर्धारित मार्ग को बदलने को लेकर हुई बहस के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद झड़प हुई। पुलिस ने लोगों की अनियंत्रित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त हरेन्द्र सिंह ने कहा, ‘‘ नांगलोई इलाके में कई ताजिया जुलूस निकाले जा रहे थे और उनमें करीब आठ से दस हजार लोग शामिल हुए थे।

एक-दो आयोजक बेकाबू हो गये और उन्होंने अपने जुलूस का जो रूट पहले से तय किया था, उसे बदलने की कोशिश की।’

सिंह ने कहा, ‘‘जब पुलिस ने इसका विरोध किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें इलाके से खदेड़ दिया।’’ पुलिस के मुताबिक, पथराव में 12 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं जिनमें छह पुलिसकर्मी शामिल हैं । इस घटना में पुलिस के कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना के कुछ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए हैं। वीडियो में, इलाके के कुछ लोग पथराव करते हुए बसों और निजी कारों सहित सार्वजनिक वाहनों को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में पुलिस लाठीचार्ज करती दिख रही है।

इस्लामी कैलेंडर मुहर्रम के 10वें दिन यानी यौम-ए-आशूरा पर मुसलमान मातम मनाकर पैगंबर मोहम्मद के नाती इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं। हुसैन 680 ईसवी में करबला (इराक) में हुई जंग में शहीद हो गए थे।

ये भी पढ़ें:

Tea Interesting Facts: क्या सच में चाय पीने से हो जाते है काले, जानिए विज्ञान में छिपा ये रहस्य

Aaj Ka Panchang: सप्ताह के आखिरी दिन इस दिशा में यात्रा करने से बचें, क्या कहता है रविवार का पंचांग

Success Story: स्वदेश प्रेम की अनोखी मिशाल, विदेशी नौकरी को ठुकराकर बनी IPS अधिकारी, जानें इस महिला IPS की पूरी कहानी

Roti Making Tips: क्या आप भी गैस की आंच पर रोटी सेंकते है! तो जान लें इसके नुकसान…

CG News: यहां पढ़िए छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें- एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष निलंबित

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article