Vinesh Phogat: भारतीय पहलवान कोहनी का ऑपरेशन सफल, बोलीं- कितनी बार भी गिरूं, फिर भी उठूंगी..

Vinesh Phogat: भारतीय पहलवान कोहनी का ऑपरेशन सफल, बोलीं- कितनी बार भी गिरूं, फिर भी उठूंगी..

Vinesh Phogat

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट Vinesh Phogat की दाहिनी कोहनी का बुधवार को आपरेशन किया गया। वह कुछ दिन पहले ही विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल्स से हट गयी थी।यह 27 वर्षीय खिलाड़ी ट्रायल्स के पहले मुकाबले में उतरने के बाद 31 अगस्त को इससे हट गयी थी। तब उन्होंने कहा था कि वह चोट के कारण नहीं हट रही हैं और उन्हें चक्कर आना जैसा महसूस हो रहा था।

विनेश ने अस्पताल से अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोहनी का आपरेशन हो गया। मैं कितनी बार भी गिरूं, फिर भी उठूंगी। ’’ टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल से बाहर होने वाली विनेश Vinesh Phogat को भारतीय कुश्ती महासंघ ने अनुशासनहीनता के लिये निलंबित कर दिया था लेकिन बाद में उन्हें केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।

 

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password