Advertisment

विक्रांत भूरिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने: दिल्ली में MP के आदिवासी नेताओं का बढ़ा कद

Vikrant Bhuria: मध्यप्रदेश के झाबुआ से कांग्रेस विधायक और मप्र युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। विक्रांत कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं

author-image
BP Shrivastava
Vikrant Bhuria

Vikrant Bhuria: मध्यप्रदेश के झाबुआ से कांग्रेस विधायक और मप्र युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। विक्रांत भूरिया अब शिवाजीराव मोघे की जगह लेंगे। भूरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं।

Advertisment

publive-image

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में थे विक्रांत भूरिया

विक्रांत भूरिया ने पिछले साल अप्रैल में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ग्वालियर के मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव को युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। विक्रांत भूरिया प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल थे। लेकिन, सितंबर में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले उदय भानु चिब को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

आदिवासी वर्ग में को जोड़े रखने कांग्रेस का प्रयास

[caption id="attachment_757233" align="alignnone" width="989"]publive-image विक्रांत भूरिया, पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के साथ।[/caption]

मध्यप्रदेश में 22 फीसदी आदिवासी आबादी है। प्रदेश की 230 में से 47 विधानसभा सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 24 सीटों पर बीजेपी और 22 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी का कब्जा है। आदिवासी वर्ग कांग्रेस का परंपरागत वोटर माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ साल से ये छिटक सा गया है। जिसके कारण कांग्रेस की आदिवासियों में पकड़ ढीली हुई है। कांग्रेस आदिवासी वर्ग को वापस जोड़े रखने के लिए युवा नेताओं को आगे बढ़ा रही है। इसी संदर्भ में विक्रांत भूरिया की नियुक्ति को देखा जा रहा है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: ग्वालियर व्यापार मेले में आग: 4 दुकानें जलीं, मची अफरा- तफरी, फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां आग बुझाने में लगीं

कांग्रेस में आदिवासी नेताओं का बढ़ रहा कद

कांग्रेस में आदिवासी वर्ग के नेताओं का कद लगातार बढ़ रहा है। डिंडोरी से विधायक और पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम कांग्रेस की सीईसी (सेंट्रल वर्किंग कमेटी) के सदस्य बनाए गए थे। उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। अब विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

MPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025: 16 फरवरी को 1.18 लाख कैंडिडेट्स देंगे परीक्षा, इंदौर में सबसे ज्यादा एग्जाम सेंटर

Advertisment

MPPSC Exam Date

MPPSC Exam Date: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारियां करीब पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 16 फरवरी को प्रदेश के सभी 52 जिलों में आयोजित की जाएगी। जिसमें 1 लाख 18 हजार कैंडिडेट्स शामिल होंगे। इसकी मुख्य परीक्षा (मेन्स) जून में प्रस्तावित है और इंटरव्यू भी इसी साल कराए जाने की योजना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

mp congress Vikrant bhuria Tribal Congress National President Vikrant Bhuria Tribal Congress National President
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें