विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-ऐप: बजेगा शुभ मुहूर्त का अलार्म, होगी 7000+ साल के पंचांग की जानकारी, CM मोहन यादव करेंगे अनावरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और ऐप का अनावरण करेंगे। यह घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित है और ऐप में 7000 वर्षों का पंचांग व 189 वैश्विक भाषाओं में जानकारी उपलब्ध है।

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-ऐप: बजेगा शुभ मुहूर्त का अलार्म, होगी 7000+ साल के पंचांग की जानकारी, CM मोहन यादव करेंगे अनावरण
हाइलाइट्स
  • विक्रमादित्य वैदिक घड़ी: भारतीय काल गणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी
  • ऐप में 7000 वर्षों का पंचांग, मुहूर्त और मौसम की सटीक जानकारी
  • शुभ मुहूर्त पर बजेगा अलार्म, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे अनावरण

Vikramaditya Vedic Clock and App Launch: 1 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण और इसका ऐप लॉन्च करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुबह 9 बजे शौर्य स्मारक पर कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं इकट्ठा होंगे। वहां से बाइक रैली की शुरुआत होगी, जो रवींद्र भवन तक जाएगी और फिर पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचेगी।

इस मौके पर युवाओं के लिए विशेष युवा संवाद कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे संवाद करेंगे और भारत की सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और तकनीकी विरासत पर प्रकाश डालेंगे।

भारतीय परंपरा और विज्ञान का संगम है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित दुनिया की पहली घड़ी है। इसकी स्थापना 29 फरवरी 2024 को उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई थी। यह घड़ी भारतीय परंपरा, वैदिक गणना और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का संगम है।

ये भी पढ़ें- Vedic Clock in Ujjain: PM मोदी आज दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का करेंगे उद्घाटन, जानें कैसे करेगी काम

संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस घड़ी के माध्यम से भारत के गौरवपूर्ण समय को दोबारा स्थापित करने का प्रयास किया गया है। यह परियोजना विरासत और विकास, प्रकृति और तकनीक के संतुलन का प्रतीक है। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारत की सांस्कृतिक धुरी बनकर वैश्विक भाषाओं, परंपराओं और धार्मिक कार्यों को जोड़ने में भी सहायक होगी।

Ujjain Vedic Clock

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के ऐप में क्या होगा खास

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के ऐप में 3179 विक्रम पूर्व से लेकर महाभारतकाल और वर्तमान तक की जानकारी शामिल है। इसमें 7000 से अधिक वर्षों के पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत और त्यौहार की जानकारी शामिल है। धार्मिक कार्य, साधना और व्रत के लिए 30 अलग-अलग शुभ मुहूर्त और अलार्म की सुविधा भी ऐप में शामिल है।

इसके अलावा वैदिक समय (30 घंटे), वर्तमान मुहूर्त स्थान, GMT और IST समय, मौसम संबंधी जानकारी जैसे तापमान, हवा की गति और आर्द्रता (humidity) भी यूजर्स को उपलब्ध कराई जाती है। ऐप 189 से अधिक वैश्विक भाषाओं में उपलब्ध है और दैनिक सूर्योदय- सूर्यास्त की गणना के आधार पर हर दिन के 30 मुहूर्त का सटीक विवरण प्रदान करता है।

FAQ

Q. विक्रमादित्य वैदिक घड़ी क्या है और इसकी खासियत क्या है?

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी है। यह वैदिक गणना, भारतीय परंपरा और आधुनिक विज्ञान का संगम है। इसके माध्यम से भारत के गौरवपूर्ण समय को पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया गया है। यह विरासत और विकास, प्रकृति और तकनीक का संतुलन दर्शाती है।

Q. घड़ी के ऐप में कौन-कौन सी जानकारी उपलब्ध है?

इस ऐप में 3179 विक्रम पूर्व से महाभारतकाल तक के 7000 से अधिक वर्षों के पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत और त्यौहार की जानकारी उपलब्ध है। धार्मिक कार्य और व्रत के लिए 30 शुभ मुहूर्त और अलार्म की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा वैदिक समय (30 घंटे), वर्तमान मुहूर्त स्थान, GMT व IST समय, तापमान, हवा की गति और आर्द्रता जैसी मौसम संबंधी जानकारियां भी ऐप में शामिल हैं।

Q: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी ऐप का क्या महत्व होगा?

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारत की सांस्कृतिक धुरी बनकर वैश्विक भाषाओं, परंपराओं और धार्मिक कार्यों को जोड़ने वाली कड़ी है। ऐप 189 से अधिक वैश्विक भाषाओं में उपलब्ध है और यह दैनिक सूर्योदय-सूर्यास्त के आधार पर हर दिन के 30 मुहूर्त का सटीक विवरण प्रदान करता है।

Gwalior Tourism Conclave: ग्वालियर टूरिज्म कॉन्क्लेव में ₹3500 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, मानसिंह किले का होगा कायाकल्प

ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव 2025 एक ऐतिहासिक अवसर बन गया जब राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की घोषणा करते हुए कहा कि हर निवेशक का अभिनंदन है, चाहे वह इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article