Vikram Gokhale Critical:एक्टर विक्रम गोखले की हालत नाजुक, बेटी ने ठहराया निधन की खबरों को अफवाह

Vikram Gokhale Critical:एक्टर विक्रम गोखले की हालत नाजुक, बेटी ने ठहराया निधन की खबरों को अफवाह

 सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन नहीं हुआ है। एक्टर के निधन की खबरे सामने आने के बाद उनकी बेटी ने खबरों को अफवाह बताया है। उनका कहना है कि उनके पिता की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। 77 साल के एक्टर विक्रम गोखले की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विक्रम पुणे के एक  हॉस्पिटल में करीब 15 दिनों से एडमिट है। जहां डॉक्टर उनके हालत में सुधार लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

पिता के निधन की उड़ती अफवाहों के बीच बेटी ने  सभी उनकी सलामती के लिए दुआएं करने की गुजारिश की है। दरअसल, विक्रम गोखले के निधन की खबरें आने के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाने लगीं। जिसके बाद उनकी बेटी ने इन खबरों को अफवाह ठहराया है। विक्रम गोखले सिनेमा जगत के मशहूर कलाकारों में से एक है। उन्होंने कई हिट मूवीज और शोज में दमदार एक्टिंग की है। फिल्म हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया, अग्निपथ, खुदा गवाह जैसी  फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से  फैंस का दिल जिता है।

निभाया था ऐश्वर्या राय के पिता का किरदार

संजय लीला भंसाली की एवरग्रीन मूवी 'हम दिल दे चुके सनम' में  एक्टर ने  ऐश्वर्या के पिता के किरदार  में  नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जिता है। बता दें कि विक्रम गोखले फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। हिंदी सिनेमा के साथ ही एक्टर मराठी थिएटर और टेलीविजन में काफी एक्टिव रहे हैं।

संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से हुए सम्मानित 
एक्टर विक्रम गोखले को साल 2011 में थिएटर में काम करने के लिए संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं साल 2013 में उन्हें मराठी फिल्म अनुमति के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article