हाइलाइट्स
-
दिल्ली में दृष्टि IAS सील
-
बेसमेंट में चल रही थीं क्लास
-
विकास दिव्यकीर्ति की दृष्टि IAS पर कार्रवाई
Drishti IAS: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के राव कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद नगर निगम लगातार एक्शन में है। नेहरू विहार में विकास दिव्यकीर्ति की दृष्टि IAS को सील कर दिया गया है। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में क्लास चल रही थीं, इसलिए MCD ने एक्शन लिया।
MCD ने क्या कहा ?
MCD का कहना है कि सर्वे के दौरान दिल्ली के नेहरू विहार के टावर नंबर 1, 2 और 3 के संयुक्त बेसमेंट में कोचिंग चल रही थीं, जिसे सील कर दिया गया है। कोचिंग/शिक्षण उद्देश्य के लिए बेसमेंट का इस्तेमाल बिल्डिंग नियमों का उल्लंघन है। इसलिए दृष्टि IAS को सील कर दिया गया है।
रविवार को सील हुए थे 13 कोचिंग सेंटर
दिल्ली नगर निगम ने रविवार को भी बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटर्स को सील कर दिया था। इसके साथ ही उन पर नोटिस भी चस्पा किया था।
ये कोचिंग सेंटर सील
- चहल अकादमी
- IAS गुरुकुल
- प्लूटस अकादमी
- साईं ट्रेडिंग
- टॉपर्स अकादमी
- IAS सेतु
- दैनिक संवाद
- करियर पावर
- सिविल्स डेली IAS
- 99 नोट्स
- विद्या गुरु
- ईजी फॉर IAS
- गाइडेंस IAS
रविवार देर रात तक हुई थी कार्रवाई
दिल्ली नगर निगम के अधिकारी राजेंद्र नगर इलाके के कई कोचिंग सेंटर पर पहुंचे थे। जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की गई। मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि राजेंद्र नगर में जितने भी कोचिंग सेंटर बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं, MCD ने उन्हें सील करने की प्रोसेस शुरू कर दी है। जरूरत पड़ने पर ये अभियान पूरी दिल्ली में चलाया जाएगा। रविवार देर रात तक 13 कोचिंग सेंटर सील किए गए।
ये खबर भी पढ़ें: SBI से लेकर पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बंपर पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
राव कोचिंग हादसे में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
राव कोचिंस सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को और अरेस्ट किया है। इससे पहले कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर को भी गिरफ्तार किया था। इस केस में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी हैं। दिल्ली पुलिस ने उस कार ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है, जो मेन रोड से व्हीकल लेकर निकला था। कार निकलने से प्रेशर बढ़ा और पानी बिल्डिंग के अंदर घुस गया था।
टल सकता था राजेंद्र नगर हादसा
राव कोचिंग सेंटर में IAS की तैयारी कर रही कनिष्का तिवारी ने 24 जुलाई को इलाके में जलभराव की शिकायत PWD को की थी। PWD के अधिकारियों का फोन आया था कि शिकायत MCD को भेज दी है। 3 दिन बीत जाने के बाद भी जलभराव को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
एक छात्र ने की थी बेसमेंट में क्लास चलने की शिकायत
26 जून को UPSC की तैयारी कर रहे एक स्टूडेंट किशोर सिंह कुशवाहा ने दिल्ली सरकार से राव IAS कोचिंग की शिकायत की थी। इसमें बेसमेंट में बिना NOC क्लासरूम चलने की बात कही थी। स्टूडेंट ने ये शिकायत पब्लिक ग्रीवेंस पोर्टल के जरिए की थी। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर ये दोनों शिकायतें वक्त रहते सुनीं जातीं तो ये हादसा टल सकता था।