Vidyut Jamwal : विद्युत जामवाल इस रियलिटी शो को करेंगे होस्ट

Vidyut Jamwal : विद्युत जामवाल इस रियलिटी शो को करेंगे होस्ट vidyut-jammwal-will-host-this-reality-show

Vidyut Jamwal : विद्युत जामवाल इस रियलिटी शो को करेंगे होस्ट

मुंबई। अभिनेता विद्युत जामवाल ‘डिस्कवरी’ के रियलिटी शो ‘इंडियाज़ अल्टीमेट वॉरियर’ के प्रस्तोता होंगे। यह कार्यक्रम मार्शल आर्ट्स और लड़ाई के कौशल से संबंधित है और इसके जरिए वह पहली बार किसी कार्यक्रम की मेज़बानी करेंगे। निर्माताओं की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सीरीज़ का प्रसारण चार मार्च को ‘डिस्कवरी प्लस’ स्ट्रीमर (ऐसा मंच जिस पर इंटरनेट के माध्यम से कार्यक्रम देखे जा सकें) और 14 मार्च को डिस्कवरी चैनल पर होगा।

जामवाल को ‘कमांडो’ सीरीज़ और ‘खुदा हाफिज़’ जैसी एक्शन फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है।  उन्हें कार्यक्रम में 'फाइट कैंप' की कमान संभालते हुए और दावेदारों को लड़ने में मदद करते हुए देखा जाएगा। जामवाल मार्शल आर्ट्स की सबसे पुरानी विधा कलारीपयट्टू में प्रशिक्षित हैं। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो को ‘रियल’ (असल) बनाने का समय है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article