Vidyut Jammwal Nandita Mahtani Separate Way: क्या टूट गया नंदिता-विद्युत का रिश्ता ! लंबे समय से थे रिलेशनशिप में कपल

विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal)  से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर सगाई के दो साल बाद एक्टर का लॉन्ग गर्लफ्रेंड और मंगेतर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) से रिश्ता टूट गया है।

Vidyut Jammwal Nandita Mahtani Separate Way: क्या टूट गया नंदिता-विद्युत का रिश्ता ! लंबे समय से थे रिलेशनशिप में कपल

Vidyut Jammwal Nandita Mahtani Separate Way: बॉलीवुड के एक्शन और चार्मिंग हीरो विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal)  से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर सगाई के दो साल बाद एक्टर का लॉन्ग गर्लफ्रेंड और मंगेतर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) से रिश्ता टूट गया है। जिसकी खबर पर दोनों में किसी की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन खबर दोनों के अलग होने की है।

एक शादी के फंक्शन में अलग नजर आए थे दोनों

आपको बताते चलें कि, विद्युत जामवाल और नंदिता को बुधवार को डियान पांडे की बेटी के हल्दी समारोह में देखा गया था. इस फंक्शन में दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए नजर आए थे. दोनों के बीच दिखी इस दूरी के बाद से ही ये कयास लगाया जा रहा है कि इस जोड़ी ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

2021 में दोनों ने रचाई थी शादी 

आपको बताते चलें कि, विद्युत जामवाल ने साल 2021 में आगरा ताजमहल पर नंदिता महतानी संग सगाई की थी. नंदिता तलाकशुदा हैं, और विद्युत के साथ लंबे रिलेशनशिप के बाद उन्होंने सगाई की थी. हालांकि अभी दोनों ने ही अपने इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. विद्युत और नंदिता जल्द शादी करेंगे लेकिन दोनों के अलग होने की खबर सामने आई है। बता दें कि, विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) 'IB71', 'शेर सिंह राणा' और 'क्रैक' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article