Advertisment

महाराष्ट्र में पांचवीं से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए 27 जनवरी से खुलेंगे विद्यालय

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुम्बई, 15 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी के कारण 10 महीने से अधिक समय तक बंद रहे विद्यालय अब पांचवीं से आठवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 27 जनवरी से खुलेंगे। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

इस बीच बृहन्मुम्बई महानगरपालिका ने एक नये परिपत्र में कहा है कि मुंबई में सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय ‘‘अगले आदेशों तक’’ तक बंद रहेंगे।

वैसे इस माह की शुरूआत में कुछ भागों में वहां की कोविड-19 स्थिति के आधार पर नौंवी से 12वीं कक्षाओं तक के विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज खुल गये थे।

मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री को सूचित किया है कि विद्यालय पांचवीं से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए 27 जनवरी से खोले जा सकते हैं।’’

Advertisment

गायकवाड़ ने बताया कि जिलाधिकारियों, निगम आयुक्तों एवं जिला सिविल सर्जन समेत स्थानीय अधिकारियों को विद्यालय एवं महाविद्यालय खोलने का निर्णय लेने से पहले जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करना होगा।

भाषा

राजकुमार

देवेंद्र

देवेंद्र

Advertisment
चैनल से जुड़ें