लगातार 101 घंटे बोलते रहे विदिशा के विकास पचौरी, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुए शामिल

लगातार 101 घंटे बोलते रहे विदिशा के विकास पचौरी, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुए शामिल vidisha's-Vikas-Pachauri-who-continued-to-speak-continuously-for-101-hours-was-included-in-the- Asia-Book-of-Records

लगातार 101 घंटे बोलते रहे विदिशा के विकास पचौरी, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुए शामिल

विदिशा। प्रदेश के विदिशा जिले में रहने वाले विकास पचौरी ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। विकास ने एक कार्यक्रम में लगातार 101 घंटे तक बोलने का रिकॉर्ड बनाया है। गंजबासौदा के मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को विकास ने यह रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी विकास ने 90 घंटे लगातार बोलने का रिकॉर्ड भी बनाया था। पचौरी ने नेत्रदान, देहदान और शारीरिक अक्षमता के उपयोग में आने वाले उपकरण दान देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने पचौरी को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया है।

ढोल बजाकर पचौरी का किया सम्मान
विदिशा में रहने वाले पचौरी के इस रिकॉर्ड के बाद पड़ोसियों में खुशी का माहौल है। पचौरी के घर पहुंचने पर लोगों ने ढोल बजाकर और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस सम्मान के बाद पचौरी फूट-फूटकर रोए। बता दें कि पचौरी इससे पहले भी आस-पास के जिलों में बोलते रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने 90 घंटे लगातार बोलने का रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article