Vidisha Woman Rape : 70 साल की वृद्धा से रेप, मुंह में मिट्टी भर फरार हुआ दरिंदा

विदिशा। मध्यप्रदेश में दुष्कर्म और रेप (Vidisha 70 years old woman rape ) की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। एक बार फिर मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कुछ दरिंदों ने मानवता शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला के साथ बदमाशों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।, इतना ही नहीं बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाते हुए उसके प्राइवेट पार्ट पर लाठी डंडों से वार किए और मुंह में मिट्टी भर कर फरार हो गए। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फसल की रखवाली के लिए खेत में जाती थी महिला
बताया जा रहा है कि ग्यारसपुर के थाना क्षेत्र में रहने वाली 70 वर्षीय महिला Vidisha Woman Rape NEWS रात में अपने खेत में लगी फसल की रखवाली करने के लिए जाती थी। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे अपने घर से खेत पर आई। इस बीच रात में अज्ञात बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।
घरवालों को सुबह मिली जानकारी
बदमाशों ने इस घटना को कब अंजाम दिया इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस मामले में अभी पुलिस भी कुछ नहीं बता पा रही है। वहीं घर वालों का कहना है कि बुजुर्ग महिला हर रोज फसल की रखवाली के लिए रात को 9 बजे घर से खेत में जाती थी और सुबह लगभग 6 से 7 के बीच घर वापस आती थी, लेकिन घटना वाले दिन जब सुबह 7 बजे तक बुजुर्ग महिला अपने घर नहीं पहुंची तो बहू सास को देखने के लिए खेत पहुंची। खेत पहुंचते ही बहू ने सास का शव देखा तो वह दंग रह गई। इसके बाद उसने लोगों को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
बटाई पर लिया था खेत
महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां खेत को बटाई पर ले रखा था, जिसमें गेहूं की फसल लगी हुई है। बेटे ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि जब सुबह उसकी पत्नी खेत पर गई तब बुजुर्ग महिला के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। कपड़े खेत में फटे हुए विखरे पड़ें थे और प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया गया था साथ ही मुंह में मिट्टी भर दी गई थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
ग्यारसपुर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी महेंद्र शाक्य ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और उसकी पहचान की। जिले के आला पुलिस अधिकारी विदिशा जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।