Vidisha Fire : फसल काटते समय हार्वेस्टर से लगी आग, 50 बीघा की फसल राख, 8 लाख के नुकसान का अनुमान

विदिशा। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर करारिया थाना के पिपरिया Vidisha Fire अजीत गांव के खेतों में शनिवार दोपहर में उस वक्त आग लग गई जब किसान अपनी फसल हार्वेस्टर से कटवा रहे थे। हार्वेस्टर से चल रही कटाई के समय अचानक खेत में आग लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग कुछ ही देर में एक खेत से आग दूसरे खेत में पहुंच गई। आग की चपेट में करीब 55 बीघा जमीन की फसल आ गई। सभी खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी। 55 बीघा में करीब 8 लाख की उपज जलकर राख हो गई। वहीं हार्वेस्टर भी पूरी तरह जल गया।
55 बीघा जमीन की फसल जल गई
खामखेड़ा चौकी प्रभारी संजयसिंह ने बताया कि किसान विजय करण के खेत में हार्वेस्टर चल रहा था। उसी वक्त आग लग गई। आग से करीब 55 बीघा जमीन की फसल जल गई। आग से विजय करण, पप्पू मीणा और लखनलाल शर्मा की फसल जल गई।
आग को काबू पाने में डेढ़ घंटा समय लगा
किसान विजय करण के खेत में हार्वेस्टर चल रहा था। हार्वेस्टर से कटाई के समय चिंगारी निकली और खेत में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समय पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। मौके पर दो फायर ब्रिगेड पहुंची।