MP Election 2023 के दिग्‍गज, जानिए मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से जुड़ी खास बातें

कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे महेंद्र सिंह सिसोदिया वर्तमान में बीजेपी की कमान संभाल रहे हैं। उनका विवादों से भी लंबा नाता रहा है।

MP Election 2023 के दिग्‍गज, जानिए मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से जुड़ी खास बातें

MP Election 2023: कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे महेंद्र सिंह सिसोदिया वर्तमान में बीजेपी की कमान संभाल रहे हैं। उनका विवादों से भी लंबा नाता रहा है। सिसोदिया  ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे करीबियों में से एक हैं। आज हम सिसोदिया  से जुड़ी खास बातों के बारें में चर्चा करेंगे।

महेंद्र सिंह सिसोदिया का जन्म गुना जिले के एक छोटे से गाँव में हुआ था। उनके पिता, राजेंद्र सिंह, एक किसान थे। सिसोदिया  राजनीति में आने से पहले खेती करते थे। साथ ही उनकी किताबें पढ़ने में गहरी रुचि है।

सिंधिया के सबसे करीबी हैं सिसोदिया

सिसोदिया ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे अधिक करीबी माने जाते हैं। साथ ही मार्च 2020 में कांग्रेस का साथ छोड़ने बाले 22 विधायकों में से एक थे और कांग्रेस की सरकार गिर गई।

पंयायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया  ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुना के ही सरकारी स्‍कूल से ली है। साथ ही उन्‍होने ग्रेजूएशन में बीएससी की हैं और यहीं से राजनीति की ओर कदम बड़ा शुरू कर दिया था।

यहां पहली बार बने विधायक

2013 में काग्रेस ने महेंद्र सिंह सिसोदिया  को बमोरी विधानसभा सीट टिकट दिया। जहां उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की और निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे।

सिसोदिया  ने 2020 में बदली पार्टी

सिंधिया समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया  ने 2020 में कांग्रेस साथ छोड़ा दिया था। बता दें कि उस समय कांग्रेस कुल 22 विधायक साथ छोड़ कर बीजेपी में शामिल होगए और कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। उन्‍ही विधायकों में से एक सिंधिया समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया  भी हैं।

2018 में कांग्रेस से जीता था चुनाव

2018 में दूसरी बार बमोरी से ही विधायक निर्वाचित हुए और मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। साथ  ही सिसोदिया ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रिमंडल में पंचायत और ग्रामीण विकास के कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

विवादित बयानों से रहा लंबा नाता

महेंद्र सिंह सिसोदिया कृषि को अधिक पंसद करते हैं। साथ ही उनका विवादित बयानों से काफी लंबा नाता रहा है।  2019 में उन्‍होने अपने ही निर्वाचन क्षेत्र के हिनोतिया गांव में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, ‘’उनका एक-एक कार्यकर्ता मंत्री है और जो भी अधिकारी या सरकारी कर्मचारी उनके कार्यकर्ताओं की बात नहीं मानेगा उसे लात मारकर बाहर कर दिया जाएगा।‘’

सिसोदिया  का राजनीतिक करियर

- 2013 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर बमोरी विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए।

- 2018 में दूरी बार चुनाव जीता और विधानसभा पहुंचे।साथ ही उन्‍हे कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

- 2020 में सिसोदिया  ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए।

- 2020 में हुए उपचुनाव में सिसोदिया  ने तीसरी बार और बीजेपी से पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। वर्तामान में उन्‍हे शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: 

Jan Akrosh Yatra In MP: मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस निकालेगी ‘जन आक्रोश यात्रा’, जानें किस रूट का किसे बनाया गया प्रभारी?

Dengue Control Awareness Campaign: राजधानी में बढ़ा डेंगू का कहर, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरूक

Samsung Galaxy S23 FE Smartphone: सैमसंग का नया स्मार्टफोन इस साल होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

Hardeep Singh Nijjar: कनाडा की हरकत पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- ‘पांच दिन एक राजनयिक को इंडिया छोड़ें फिर…’  

IND vs AUS ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित और कोहली को दिया आराम, ये युवा बल्लेबाज करेगा कप्तानी  

MP Election 2023, Minister Mahendra Singh Sisodia, Panchayat and Rural Development Minister, Bamori Assembly Seat, MP BJP, मप्र चुनाव 2023, मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पंचायत एवं ग्रमीण विकास मंत्री, बमोरी विधानसभा सीट, मप्र बीजेपी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article