MP Election 2023 के दिग्‍गज, जानिए कमल पटेल से जुड़ी खास बातें

किसान परिवार में जन्‍मे कमल पटेल मध्‍यप्रदेश की सियासत में एक चि‍र्चित चहरा हैं। उनका जन्म हरदा जिले के रातातलाई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।

MP Election 2023 के दिग्‍गज, जानिए कमल पटेल से जुड़ी खास बातें

MP Election 2023: किसान परिवार में जन्‍मे कमल पटेल मध्‍यप्रदेश की सियासत में एक चि‍र्चित चहरा हैं। उनका जन्म हरदा जिले के रातातलाई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। साथ ही उनका विवादों से भी लंबे समय तक नाता रहा है।

ऐसे की रजानीति में एंट्री

कमल पटेल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की। साथ ही 1993 में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। फिलहाल वह शिवराज सरकार की कैबिनेट में कृषि मंत्री हैं।

विवादों से रहा पुराना नाता

कृषि मंत्री कमल पटेल का विवादों से पुराना नाता रहा। सीबीआई ने 2008 में हुए दुर्गेश जाट हत्याकांड में पटेल को साक्ष्य छुपाने का आरोपी बनाया था। वहीं 2011 में मामले की सुनवाई करते हुए हरदा एडीजे कोर्ट से उन्‍हें दोषमुक्त कर दिया।

कमल पटेल का राजनीतिक करियर

- 1980 में उन्‍होने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति का रुख किया था।

- 1989 में कमल पटेल को युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

- 1993 में हरदा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। वहीं 1998  में दूसरी और 2003  में  हरदा से ही तीसरी बार विधायक बने।

- 2005 में कमल पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उस समय राज्य में बाबू लाल गौर की सरकार थी।

- 2008 , 2018 में  भी उन्‍होने विधानसभा का चुनाव जीता और विधायक निर्वाचित हुए।

- 2020 में सीमए शिवराज सिंह चौहान ने कमल पटेल को कृषि मंत्री बनाया।

कमल पटेल की संपत्ति

विधानसभा चुनाव 2018 के अनुसार कृषि मंत्री कमल पटेल के पास 2,141,466 रूपये की संपत्ति है।

ये भी पढ़ें:

MP News: 1 सितंबर को सीएम शिवराज करेंगे जलवायु सूचना सेवा तंत्र का लोकार्पण, जानिए इसके बारे में

Tata Steel Chess India Championship: स्टार खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा की बड़ी बहन नहीं खेलेगी चैंपियनशिप, जानें मामला

Aditya L1 Mission ISRO: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सूर्य मिशन के लिए तैयार है भारत, जानिए कितना करीब जाएगा ‘सूर्ययान’

LPG Cylinder Price: बड़ी राहत देने की तैयारी, 200 रुपए तक सस्ता होगा LPG सिलेंडर! अगले 24 घंटों में हो सकता है ऐलान!

Aditya L1 Mission ISRO: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सूर्य मिशन के लिए तैयार है भारत, जानिए कितना करीब जाएगा ‘सूर्ययान’

MP Election 2023, Agriculture Minister Kamal Patel, Assembly Election 2023, Harda Assembly, BJP, Kamal Patel Life Introduction, कृषि मंत्री कमल पटेल, विधानसभा चुनाव 2023, कमल पटेल जीवन परिचय

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article