MP Election 2023 के दिग्गज, जानिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़ी खास बातें

बीजेपी के दिग्गज नेता और उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनका विवादित बयानों से भी लंबा नाता रहा है।

MP Election 2023 के दिग्गज, जानिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़ी खास बातें

MP Election 2023: बीजेपी के दिग्गज नेता और उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनका विवादित बयानों से भी लंबा नाता रहा है।

1965 को उज्‍जैन में जन्‍में मोहन यादव ने पढ़ाई के दौरान ही राजनीति में कदम रख लिए थे। आज हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारें चर्चा करेंगे।

 ऐसे की राजनीति की शुरूआत

कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की है। साथ ही यही वो समय था जब वह राजनीति के गुड़ सीख रहे थे और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने लगे। जिसके बाद मोहन को पहली बार 1982 में छात्र संघ का सह सचिव चुना गया।

विवादित बयानों से लंबा नाता

कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मोहन यादव का विवादित बयानों से लंबा नाता रहा है। यही वो वजह है कि वह मीडिया में हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं।

चुनाव आयोग ने उपचुनाव 2020 में असंयमित भाषा का उपयोग करने पर एक दिन के लिए प्रचार करने से प्रतिबंधित लगा दिया था।

2021 में मोहन उस समय विवाद का हिस्सा रहे, जब उन्‍होने उच्च शिक्षा विभाग के एक कानून को लेकर बयान दिया था। कानून में कहा गया था कि जिस छात्र के नाम आपराधिक रिकॉर्ड है, उसे कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि बाद में यह कानून का वापस ले लिया।

इस कानून को लकर मोहन ने कहा था कि अगर कोई नेता लोकसभा और विधानसभा में चुनाव लड़ सकता है तो एक छात्र को कॉलेज में प्रवेश क्यों नहीं दिया जा सकता है।

डॉ. मोहन यादव की संपत्ति

विधानसभा चुनाव 2018 में अनुसार डॉ. मोहन यादव के पास 31 करोड़ रूपये की संपत्‍ती है। इस में बैंक-बैलेंस, ज्वेलरी, कृषि भूमि-अपार्टमेंट को शामिल किया गया है।

डॉ. मोहन यादव का राजनीतिक सफर

- 1982 में मोहन यादव को पहली बार छात्र संघ का सह सचिव बनाया गया।

- 1984 में वह छात्र संघ के अध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री चुने गए।

- 1989 में मोहन यादव को प्रदेश इकाई की परिषद के मंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही 1991 में राष्ट्रीय परिषद का मंत्री बनाया गया।

- 2002 में मोहन यादव को विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन की कार्यकारी परिषद का सदस्य चुना गया था।

- 2011 में उन्हें पहली बर दर्जा प्राप्‍त कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

- 2013 में उन्होने पहली बार उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव जीता और विधायक बने।

- 2018 में उन्होने दूसरी बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुना गया।

- 2020 में बीजेपी की सरकार बनने पर मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

ये भी पढ़ें:   

CGNews: 2 अक्टूबर को कांग्रेस निकालेगी भरोसा यात्रा, स्कूल सफाई कर्मचारियों का आज बड़ा आंदोलन

Fukrey 3 Advance Booking Update: 24 सितंबर से शुरू होगी फुकरे 3 की एडवांस बुकिंग, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Benefits of Guava Leaves: सुबह खाली पेट करें अमरूद की पत्तियों का सेवन, हमेशा रहेगे निरोग

Health Update: ये 4 चीजें बन सकती हैं हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण, आज से ही कम करें इन का सेवन

ODI Match In Indore: होलकर स्टेडियम में कल खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच, आज इंदौर पहुंचेंगी दोनों टीमें

MP Election 2023, Minister Dr. Mohan Yadav, MP BJP, Bansal News, मप्र चुनाव 2023, मंत्री डॉ. मोहन यादव, मप्र बीजेपी, बंसल न्‍यूज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article