Advertisment

MP Election 2023 के दिग्गज, जानिए दिग्विजय सिंह से जुड़ी खास बातें

नगर पालिका अध्‍यक्ष से राजनीति में प्रवेश करने वाले दिग्विजय सिंह मध्‍यप्रदेश के दो बार सीएम रह चुके हैं।साथ ही राजघराने से संबंध रखते हैं।

author-image
Bansal News
MP Election 2023 के दिग्गज, जानिए दिग्विजय सिंह से जुड़ी खास बातें

MP Election 2023: नगर पालिका अध्‍यक्ष पद से राजनीति में प्रवेश करने वाले दिग्विजय सिंह मध्‍यप्रदेश के दो बार सीएम रह चुके हैं। साथ ही राजघराने से संबंध रखते हैं। उनका जन्‍म 28 फरवरी 1947 को गुना के राघोगढ़ में होल्कर परिवार में हुआ था। फिलहाल वह मध्‍यप्रदेश के राज्‍यसभा सांसद हैं।

Advertisment

दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के अलावा केंद्र की राजनीति में भी सक्रिय हैं। 1984 में दिग्‍विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में कदम रखा और राजगढ़ सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। कांग्रेस पार्टी में उन्‍हे विभिन्‍न पदों की जिम्‍मेदारियां दी गईं।

राजनीतिक करियर

- 1969 में पहली बार दिग्विजय सिंह को राघोगढ़ नगर पालिका का अध्‍यक्ष चुना गया। साथ ही यहीं से उन्‍होने राजनीति की शुरूआत की। 1971 में दोवारा से नगर पालिका अध्‍यक्ष निर्वाचित हुए।

- 1977 में उन्‍होनें पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और राघोगढ़ सीट से ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

Advertisment

- 1984 में दिग्‍विजय ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा, और राजगढ़ सीट से सांसद निर्वाचित हुए।

- 1985 और 1988 में दिग्‍विजय सिंह को मध्‍य प्रदेश कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाया गया।

- 1993 में उन्‍होने लोकसभा से इस्‍तीफा दे दिया था और मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने। साथ ही वह 1998 में फिर से मुख्‍यमंत्री बने।

Advertisment

- 2014 में दिग्विजय सिंह को मध्‍य प्रदेश से राज्‍य सभा सदस्‍य चुना गया।

- 2019 में उन्‍होने राजधानी भोपाल से लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन  हार का सामना करना पड़ा।

दिग्विजय सिंह की शिक्षा

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की प्राथमिक शिक्षा डेली कॉलेज इंदौर से हुई। इसके बाद उन्‍होने श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, इंदौर से इंजीनियरिंग में डिग्री ली।

Advertisment

दिग्विजय सिंह से जुड़ी अन्‍य बातें

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्‍न काम किए। गांव के लोगों को पावर देने के लिए वह डिसेंट्रलाइजेशन कांसेप्ट सबसे सामने लाए। जिसकी काफी तारीफ की गई।

दिग्विजय के कार्यकाल के दौरान हर गांव में 1 किलोमीटर की दूरी के अंदर प्राइमरी स्कूल और 3 किलोमीटर की दूरी के अंदर हाई सेकेंडरी स्कूल का निर्माण किया गया।

ये भी पढ़ें: 

28 August History: आज के दिन ही फोर्ब्स ने मायावती को किया था लिस्ट में शामिल, जानिए आज के दिन की घटनाएं

Advertisment

Raksha Bandhan 2023: बाबा महाकाल को लगेगा सवा लाख लड्डुओं का भोग, खजराना मंदिर में चढ़ेगी चंद्रयान 3 थीम की राखी

Aaj ka Rashifal: इन 2 राशियों के जातक शुरू कर सकते हैं नया प्रोजेक्ट, इन 4 राशियों के लोग पाएंगे आर्थिक सफलता, जानें अपना राशिफल

MP: हमीदिया चिकित्सालय में अब मिलेगीं नई सुविधा, भवन का लोकार्पण आज, उज्जैन दौरे पर रहेंगे CM Shivraj

Advertisment

World’s First Disaster Hospital: भारत के वैज्ञानिकों ने फिर दिखाया कमाल, विश्व का पहला आपदा अस्पताल किया तैयार

MP Election 2023, Former CM Digvijay Singh, Congress, MP News, Raghogarh Legislative Assembly, Assembly Election 2023,पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांग्रेस,विधानसभा चुनाव 2023

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह Raghogarh Legislative Assembly MP news MP election 2023 Former CM Digvijay Singh Congress Assembly Election 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें