CG Elections 2023 के दिग्गज, जानिए कांग्रेस नेता बृहस्पत सिंह से जुड़ी खास बातें

बृहस्पत सिंह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। रामानुजगंज से 2013 में पहली बार चुनाव जीतने के बाद वह चर्चा में आए थे।

CG Elections 2023 के दिग्गज, जानिए कांग्रेस नेता बृहस्पत सिंह से जुड़ी खास बातें

CG Elections 2023: बृहस्पत सिंह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। रामानुजगंज से 2013 में पहली बार चुनाव जीतने के बाद वह चर्चा में आए थे।

किसान परिवार में जन्‍में बृहस्पत सिंह एक गद्दावर नेता हैं। जो वर्तामान में रामानुजगंज विधानसभा सीट से विकायत हैं। आज हम बृहस्पत सिंह से जुड़ी कुछ खास बातों के बारें में चर्चा करेंगे।

ऐसे राजनीति में आए बृहस्पत

बृहस्पत सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत पंच का चुनाव जीतकर की थी। वे पहली बार अविभाजित सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत चिनिया में पंच निर्वाचित हुए और बाद में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता।

बीजेपी के गढ़ को बनाया कांग्रेस का गढ़

बृहस्पत सिंह ने पहली बार 2013 में रामानुजगंज विधानसभा सीट से चुनाव जीता और विधायक निर्वाचित हुए। इस बार उन्‍होने लगातार पांच से चुनाव जीत रहे बीजेपी के कद्दावर नेता रामविचार नेताम को पराजित किया था।

बृहस्पत सिंह ने बीजेपी के बढ़ में सेंधमारी कर 2013 से रामानुजगंज को कांग्रेस का बढ़ बना दिया। साथ ही तभी से वह इस सीट से लगातार दूसरी बार विकायक भी बन चुके हैं।

विवादों से रहा पुराना नाता

विधायक बृहस्पत सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक बार उन्‍होने बैंक कर्मचारी को जोरदार थप्पड़ लगा दिया था। जिसकी गूंज विधानसभा तक पहुंची और बीजेपी विधायक जी से इस्तीफ देने की मांग करने लगी।

बृहस्पत सिंह का राजनीति करियर

- बृहस्पत सिंह ने गांव में पंच के चुनाव से राजनीति की शुरूआत की थी

- 1990 में वह पहली बार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। साथ ही चुनाव जीतकर जिला पंचायत सदस्य निर्वाजित हुए।

- 2013 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर रामानुजगंज विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीता और विधानसभा पहुंचे।

- 2014 में बृहस्पत सिंह को प्रश्न एवं संदर्भ समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा का सदस्य बनाया गया।

- 2015 में उनके विभाग में बदलाव कर छत्तीसगढ़ विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सदस्य चुने गए।

- 2016 में वह अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के कल्याण समिति के अध्यक्ष चुने गए।

- 2018 में उन्‍होने लगातार दूसरी बार विधानसभा का चुनाव जीता और विधायक निर्वाचित हुए।

ये भी पढ़ें: 

World Cup 2023: पाकिस्तान टीम को अबतक नहीं मिल पाया है भारत का वीजा, वीजा में देरी के चलते लिया गया यह फैसला

Rashmika Mandanna Animal First Look: फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस ने की जमकर तारीफ

New Parliament: नए संसद भवन पर हुई तकरार, कांग्रेस ने कह दी यह बड़ी बात

MP News: मंदिर निर्माण के लिए शरीफ मेव ने दान की 35 लाख की जमीन, कहा- लोग दर्शन करने आएंगे, मुझे खुशी होगी

Chanakya Niti: हथियार से नहीं, कूटनीति से कर सकते हैं दुश्मन को परास्त

CG Elections 2023, Congress leader Brihaspat Singh, Bansal News, Chhattisgarh Congress, छग चुनाव 2023, कांग्रेस नेता बृहस्पत सिंह, बंसल न्‍यूज, छग कांग्रेस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article