Congress Leader Passed Away: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक वघेल का निधन, कमलनाथ ने जताया शोक...

Congress Leader Passed Away: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक वघेल का निधन, कमलनाथ ने जताया शोक…

देवास। प्रदेश में कोरोना महामारी के भयानक दौर में लगातार निधन की खबरें सामने आ रही हैं। आज सुबह ही महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के कोरोना संक्रमण से निधन की खबर मिली थी। अब देवास जिला कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह वघेल का भी निधन हो गया है। वघेल ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। वघेल के निधन के बाद जिले में शोक की लहर है। जिले के बड़े नेताओं ने वघेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना महामारी ने चारों तरफ कोहराम मचाया हुआ है। इससे पहले आज ही महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के निधन की खबर आई है। गुरुवार सुबह कोरोना संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया है।

पिछले दिनों वह कोरोना से संक्रमित हो गईं थीं। प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए शोक प्रकट किया है। सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “महिला कॉंग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष मॉंडवी चौहान के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। वे एक कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता थीं। परिवार जनों को हमारी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति ॐ शान्ति ॐ शांति” बता दें कोरोना महामारी के कारण कई बड़े नेताओं का निधन हो चुका है।रोजाना हजारों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं दर्जनों लोग रोजाना काल के गाल में समा रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 12,756 नए संक्रमित मरीज मिल है,जिसमें इंदौर में 1811, भोपाल में 1853, जबलपुर 795, ग्वालियर 1024 मरीज मिले। वहीं प्रदेश में कुल एक्टिव केस 92773 है जबकि 24 घंटे में 105 लोगों की मौत हुई है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password