/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/bjp-12.jpg)
शिमला। (भाषा) हिमाचल प्रदेश से भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा का कोविड-19 के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 68 वर्ष थी। नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। चेतन ने एक ट्वीट में कहा कि उनके पिता बीमारी से लम्बे संघर्ष के बाद यह लड़ाई हार गए। तीन बार के विधायक नरेंद्र राज्य विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक भी थे।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बरागटा के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए शुक्रवार शाम चंडीगढ़ के ‘पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च’ गए थे। ठाकुर ने विधायक के निधन को हिमाचल प्रदेश खासकर जुब्बल कोटखाई के लिए बड़ा नुकसान बताया है। नरेंद्र बरागटा 1998 में शिमला निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। दिसंबर 2007 में वह जुब्बल-कोटखाई से निर्वाचित हुए।
वह 1998-2002 तक बागवानी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे और 30 दिसंबर 2007 से दिसंबर 2012 तक बागवानी, तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे। हिमाचल प्रदेश की 13 वीं विधानसभा के लिए दिसंबर 2017 में वह जुब्बल-कोटखाई से फिर से चुने गए।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us