Venkaiah Naidu: उपराष्ट्रपति ने राज्यों को स्थापना दिवस पर दी बधाई, कही यह बात…

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने सोमवार को विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी। नायडू ने कहा कि इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी स्थापना के बाद से लंबा सफर तय कर लिया है और अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है।उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति तथा विकास के लिए मेरी शुभकामनाएं। उनके लोग समृद्धि की नयी ऊंचाइयों को छूएं।’’आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप तथा पुडुचेरी सोमवार को अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं।
अपनी स्थापना से लेकर अब तक इन प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन पर सारे राष्ट्र को गौरव है। भविष्य में भी आप सभी की उन्नति की कामना करता हूं। आप प्रगति और खुशहाली की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें।
— Vice President of India (@VPSecretariat) November 1, 2021