VD Sharma: बीजेपी ऑफिस में बोले वीडी शर्मा,दिग्विजय सिंह को हिंदुत्व के खिलाफ बोलने में आता है आनंद

VD Sharma: बीजेपी ऑफिस में बोले वीडी शर्मा,दिग्विजय सिंह को हिंदुत्व के खिलाफ बोलने में आता है आनंदVD Sharma: VD Sharma said in BJP office, Digvijay Singh enjoys speaking against Hindutva

VD Sharma: बीजेपी ऑफिस में बोले वीडी शर्मा,दिग्विजय सिंह को हिंदुत्व के खिलाफ बोलने में आता है आनंद

भोपाल। बीजेपी ऑफिस में आज सुबह 11 बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह आपको इतनी एलर्जी है हिंदुत्व से, हमारे धर्म से, हमारी संस्कृति से तो आपको जिस धर्म में अच्छा लगता है दिग्विजय सिंह वहां जाये और जो अच्छा लगता है करिए, लेकिन हमारे हिंदुत्व पर हमारी संस्कृति पर आक्रमण करते हैं कि वह केवल मीडिया में आने के लिए यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कांग्रेस को भी संज्ञान लेना चाहिए।

दिग्विजय सिंह को जिस प्रकार पूरे देश के लोगों ने तय कर लिया है कि उनको नहीं सुनना।मीडिया के मित्रों को भी समझना पड़ेगा कि दिग्विजय सिंह इस तरह की भाषा क्यों बोलते हैं दुर्भाग्यजनक है कि दिग्विजय सिंह 10 साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहा ऐसा व्यक्ति ऐसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल करता है हमें शर्म आती है - केवल मीडिया में आने के लिए, संघ पर आरोप लगा देंगे तो मीडिया में आ जाएंगे। इसके लिए हम 5 मिनट 10 मिनट खराब कर रहे हैं। क्यों ऐसे लोगों के लिए समाज का वक्त खराब करें जो 24 घंटे देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहते हैं, दिग्विजय सिंह को हिंदुत्व के खिलाफ बोलने में आनंद आता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article