Vastu Tips : ये मूर्तियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत, वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखना होगा शुभ

Vastu Tips : ये मूर्तियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत, वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखना होगा शुभ

नई दिल्ली। Vastu Tips हमारे जीवन में आ रही सफलता—असफलता के पीछे हमारी किस्मत और मेहनत के astrology अलावा एक ऐसी चीज है जो काफी हद तक कारण बनती हैं। jyotish जी हां हम बता कर रहे हैं वास्तु। वास्तु शास्त्र में ऐसे मूर्तियों के बारे में बताया गया है जो आपके जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करती हैं। तो ​चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य के अनुसार ऐसी कौन सी मूर्तियां हैं जिन्हें घर में रखने से आप सफलता पा सकते हैं।

कछुआ —
वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखना आपके जीवन में सकारात्क ऊर्जा लाता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की उम्र बढ़ती है। आपको बता दें यदि आप भी घर में कछुए की मूर्ति रखते हैं तो ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। ध्यान रखें इसे जब भी रखें घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।

हंसों का जोड़ा —
वास्तु के अनुसार एक और जो चीज खास मानी जाती है वह है हंसों का जोड़ा। आपने भी कई बार ऐसा देखा कि लोग घरों में इन्हें शो पीस के तौर पर रखते हैं। इसे रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए इसे घर में जरूर रखना चाहिए। इसे रखने की सही दिशा घर की दक्षिण दिशा मानी जाती है। इसे रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सद्भावना में बढ़ोतरी होती है।

हाथी की मूर्ति —
वास्तु के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ये मूर्ति ठोस चांदी या फिर पीतल की हो तो बेहद शुभ मानी जाती है। वो इसलिए क्योंकि हाथी को ऐश्वर्या का प्रतीक माना गया है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही इसके रखने से धन आगमन के कई नए रास्ते खुलते हैं। अगर इस मूर्ति को बैडरूम में रखते हैं तो व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।

गाय और बछड़े की मूर्ति —
वास्तु के हिसाब से घर में गाय की मूर्ति रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में गाय की मूर्ति रखने से मानसिक शांति मिलती है। मूर्ति ऐसी होनी चाहिए जिसमें गाय का बछड़ा साथ हो। ऐसी मूर्ति रखने से माना जाता है कि घर में पढ़ने वाले बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है। यदि ये मूर्ति पीतल की हो तो ये अधिक लाभकारी होती है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानाकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article