मोरपंख के ये उपाय आपको कर देंगे मालामाल, मोरपंख से उतरेगी बुरी नजर

Vastu Tips : मोरपंख के ये उपाय आपको कर देंगे मालामाल, इसके उपयोग से सभी प्रकार की बाधाएं होंगी दूर

भोपाल।  हिन्दु संस्कृति में मोरपंख की अपनी मान्यताएं हैं। (Peacock Feather) (Negative Energy) साथ ही साथ वास्तु शास्त्र में भी इसका अपना महत्व है। मोर पंख मुख्य रूप से श्रीकृष्ण भगवान का प्रतीक है। हम यहां आपको मोरपंख के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपको मालामाल बना सकते हैं। वैसे तो इसका उपयोग कई प्रकार की बाधाओं को दूर करने में किया जाता है पर संतान की उत्पत्ति में आ रही रुकावट को दूर करन के लिए इसके अचूक उपाय बताए गए हैं।

मोरपंख के 12 उपाय
पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार हम आपको मोरपंख के ऐसे 12 उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपके घर की बाधाएं भी दूर होंगी साथ ही आपने पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।
1 — बुरी नजर से बचाएगा मोरपंख
तरीका — मोरपंख बुरी नजर से बचाता है। मोर पंख लेकर पांच से सात बार सिर के ऊपर से घुमा देने पर बुरी नजर से बचा जा सकता है। छोटे बच्चों को जरा—जरा में बुरी नजर लगती है। उनके साथ यह उपाय अपनाना चाहिए।

2 — नि:संतान जनों को होगा फायदा
तरीका — अगर किसी को संतान सुख नहीं मिल पा रहा है तो इसके उपयोग से फायदा हो सकता है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार मोर पंख के छोटे—छोटे टुकड़े करके उसे गाय के दूध के साथ पांच दिन तक सेवन करें तो संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

3 — आपसी संबंध बनेंगे मधुर
तरीका — वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए मोर पंख को शयनकक्ष में रखना ​चाहिए। इससे तनाव भी दूर होगा और आपसी प्रेम संबंध भी बढ़ेगा।
4 — जीव—जंतुओं से रखते हैं दूर

तरीका —मोर—पंख का उपयोग कीड़ो—मकोड़ों से भी दूर रखता है। गर्मी और बारिश के मौसम में सांप अक्सर दिखने लगते हैं। अगर मोर पंख को घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाए तो ये जीव घर के अंदर प्रवेश नहीं करता।

5 — घर में नहीं आती बाधाएं
तरीका — मोर पंख सकारात्मकता को दर्शाता है। इसे रखने से नकारात्मक उर्जा दूर होती है और घर में खुशियां बनी रहती हैं। अमंगल टालने के लिए वास्तु शास्‍त्र के अनुसार मोर पंख को घर में रखा जा सकता है। वैसे तो इसे कहीं भी रख सकते हैं पर पूजा घर में रखने से इसे विशेष लाभ होता है।

6 — लगेगा पढ़ने में मन

तरीका —वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि बच्चों के स्टडी रूम में मोर पंख रखने से उनका पढ़ाई में मन लगा रहता है और बुद्धि भी तेज होती है।

7 —बच्चों का पढ़ने में लगेगा मन
तरीका — वास्तु के अनुसार बच्चों के स्टडी रूम में मोर पंख रखना चाहिए. इससे बच्चों का पढ़ने लिखने में मन लगता है. साथ ही बहुत तेजी से उनकी बुद्धि विकसित होती है।

8 —बिगड़े काम बनाएगा मोर पंख
तरीका — सौभाग्य के प्रतीक माने जाने वाले मोरपंख को ​यदि अपने पास रखा जाए तो बिगड़े काम बन जाते हैं। रूके हुए कार्यों को पूर्णं कराने में इसका उपयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

9 — रुका हुआ धन आएगा वापस
तरीका — ऑफिस या तिजोरी में पूर्व और ईशान कोण में मोर पंख रखने से आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है। इससे धन की कमी तो दूर होगी ही साथ ही रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा।

10 — शत्रुओं से संबंध होंगे बेहतर
तरीका — चूंकि मोर पंख पॉजिटिव एनर्जी देता है अत: इसे अपने पास रखने से शत्रुओं से बने कटु संबंध भी मधुर हो जाते हैं।

11 — दूर करेगा वास्‍तु दोष
तरीका — अगर आप घर का वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाएं।

12 — बनेगी पॉजीटिव एनर्जी
तरीका — घर में मोर पंख रखने से बुरी शक्तियां नहीं आतीं। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password