Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर के मंदिर का रंग, दीपावली से पहले जरूर कराएं ये कलर

वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर के मंदिर का रंग, दीपावली से पहले जरूर कराएं ये कलर, तो चलिए जानते हैं घर में कौन सा रंग करना चाहिए।

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर के मंदिर का रंग, दीपावली से पहले जरूर कराएं ये कलर

Home Temple Colour Vastu Tips: दीपावली आने वाली है। कई घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है। तो वहीं कुछ घरों में इसे लेकर तैयारी शुरू हो रही है। ऐसे में यदि आप भी घर के साथ-साथ मंदिर को भी कलर करने की सोच रहे हैं तो आप भी जान लें कि घर के मंदिर का रंग कौन सा होना चाहिए। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो वास्तु के लिए यदि घर के मंदिर में रंग किया जाता है तो जीवन में खुशियां बरसती हैं। साथ ही समृद्धि भी आती है। तो चलिए जानते हैं घर में कौन सा रंग करना चाहिए।

कैसा होना चाहिए घर के मंदिर का रंग

घर में जो सबसे पवित्र जगह होती है वह है घर का मंदिर। यहां से व्यक्ति को सकारात्मक और नकारात्मक एनर्जी का संचार होता है। यदि यहां अच्छी एनर्जी मिलती है तो आपके जीवन में खुशियां आती हैं। ऐसे में यदि आप भी दीपावली पर घर का मंदिर पेंट करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें घर के मंदिर में कौन सा रंग करना शुभ होता है।

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो पूजा घर का रंग बहुत ही सौम्य और मन को शांति देने वाले होने चाहिए। इस हिस्से में सकारात्मकता बनी रहनी चाहिए। इसलिए पूजा घर की दिवारों पर हल्का पीला रंग, गेरूआ रंग करवाना ठीक रहता है। इसके अलावा फर्श के लिये हल्के पीले या सफेद रंग के पत्थर लगाना शुभ माना जाता है।

रंगों का अपना एक महत्व रहा है। रंग हमारे घर के लिए काफी सारी चीजों को तय कर सकते हैं। जैसे कि रंगों का सही चुनाव आपके घर में एनर्जी की रूपरेखा को तय कर सकता है। ऐसा ही कुछ घर के मंदिर के साथ भी है। दरअसल, ङघर के मंदिर का जैसा रंग होगा आपके जीवन में एनर्जी का वैसा ही बहाव होगा। साथ ही उसी तरीके से आपको पूजा पाठ में भी मदद मिलेगी। इसलिए वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे पूजा घर में रंग के चुनाव के बारे में।

Vastu Tips : भूलकर भी यहां न लगाएं शिवजी की फोटो, विपरीत हो सकते हैं परिणाम

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक के रिश्ते में सुख-शांति बनी रहेगी, व्यापार में वृद्धि होगी, जानें अपना राशिफल

Vastu Shastra: खाने के बाद की ये गलतियां बना देंगीं कंगाल, क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips, Vastu in hindi, color of home temple, Diwali tips, Diwali tips in hindi, diwali 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article