Vastu Tips For Tulsi : आपने घर में कौन सी तुलसी लगाई हैं, रामा या श्यामा, जानें लगाने का सही तरीका

Vastu Tips For Tulsi : आपने घर में कौन सी तुलसी लगाई हैं, रामा या श्यामा, जानें लगाने का सही तरीका vastu-tips-for-tulsi-which-tulsi-have-you-planted-in-the-house-rama-or-shyama-know-the-right-way-to-apply-pds

Vastu Tips For Tulsi  : आपने घर में कौन सी तुलसी लगाई हैं, रामा या श्यामा, जानें लगाने का सही तरीका

भोपाल। तुलसी एक ऐसा पौधा Vastu Tips जिसे हिन्दू धर्म खास स्थान है। वो इसलिए क्योंकि इसमें Shyama Tulsi भगवान श्री कृष्ण यानि भगवान लक्ष्मीनारायण का वास होता है। प्राय: हर घर में तुलसी को जल चढ़ाया जाता है। हर घर में तुलसी का पौधा Rama Tulsi आपको जरूर दिखाई देगा। गौरतलब है कि तुलसी कई प्रकार की होती हैं। लेकिन घर में मुख्य रूप से राम और श्यामा तुलसी ​दिखाई देती हैं। पर ऐसे में ध्यान रखने की बात ये है कि घर में कौन सा पौधा लगाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार कौन सा पौधा लगाना चाहिए।

वास्तु में तुलसी का महत्व —
वास्तु शास्त्र की बात करें तो घर में तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और समृद्धि लाता है। वास्तु में तुलसी के दो प्रकार रामा तुलसी (Rama Tulsi) और दूसरी श्यामा तुलसी (Shyama Tulsi) बताई गई हैं। पर क्या आप जानते हैं घर के लिए कौन सा पौधा शुभ होता है। यदि नहीं तो चलिए जानते हैं कि घर में कौन सा तुलसी का पौधा लगाना मंगलकारी होता है। इसे किस दिन घर में लगाना शुभ माना जाता है।

रामा तुलसी (Rama Tulsi) —
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रामा और श्यामा दोनों ही तुलसी का अपना अलग-अलग महत्व होता है। वास्तु कहता है कि आप इन दोनों में से किसी एक को भी अपने घर में लगा सकते हैं। आपको बता दें कि जिस तुलसी की पत्तियां हरी होती हैं, उसे उज्ज्वल या रामा तुलसी (Rama Tulsi) के नाम से जाना जाता है। इसके पत्ते हल्के मीठे होते हैं साथ ही इसकी पत्तियों का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए भी किया जाता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।

Tulsi Plant : घर में मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे लगाने से होते हैं ये लाभ

श्यामा तुलसी (Shyama Tulsi) -

श्यामा तुलसी (Shyama Tulsi) की पहचान होती है कि इसकी पत्तियां श्याम रंग या फिर बैंगनी रंग की होती हैं। यही कारण है कि इन्हें श्यामा तुलसी कहते हैं। श्यामा तुलसी को कृष्ण तुलसी (Krishna tulsi) के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तुलसी का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है, क्योंकि इसकी पत्तियां श्रीकृष्ण के रंग के समान होती हैं। इतना ही नहीं आयुर्वेद में भी इस तुलसी का बड़ा महत्व है।

जानिए किस दिन लगाएं रामा-श्यामा तुलसी —

धार्मिक मान्याताओं के अनुसार, श्यामा या रामा तुलसी कार्तिक मास के किसी भी गुरुवार के दिन लगानी चाहिए। इस दिन लगाना सबसे शुभ और मंगलकारी माना गया है।

यह भी पढ़ें : Vastu Tips For Eating : बिस्तर पर खाने वाले पढ़ लें ये खबर, बढ़ सकती हैं परेशानियां

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article