Guggal Dhoop For Vastu Dosh: गुग्गल धूप के उपयोग से दूर होगी घर की Negativity, आज ही अपनाएं ये आसान टिप्‍स

Guggal Dhoop For Vastu Dosh: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। घर के निर्माण से लेकर प्रवेश तक वास्तु नियमों का पालन होता है।

Guggal Dhoop For Vastu Dosh: गुग्गल धूप के उपयोग से दूर होगी घर की Negativity, आज ही अपनाएं ये आसान टिप्‍स

Guggal Dhoop For Vastu Dosh: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। घर के निर्माण से लेकर प्रवेश तक वास्तु नियमों का विधि विधान से पालन किया जाता है।

घर में प्रवेश के बाद भी सभी चीजों को वास्तु के हिसाब से रखा जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

घर में वास्तु दोष हो तो नकारात्मकता हावी होने लगती है और घर में पारिवारिक क्लेश के साथ-साथ कई परेशानियां जन्म ले लेती हैं।

वास्तु दोष अगर घर में है तो इसके कई संकेत भी मिलते हैं जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से वास्तु दोष बढ़ते-बढ़ते इतना बढ़ जाता है कि घर में गंभीर घटनाएं होने लगती हैं।

publive-image

इसी कारण से वास्तु शास्त्र में माना गया है कि वास्तु दोष उत्पन्न होने पर तुरंत उसका उपाय कर लेना चाहिए। वास्तु नियमों का पालन जरूरी है।

वास्तु शास्त्र में नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के विशेष उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी वास्तु दोष के चलते जीवन में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो गुग्गल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके उपयोग से घर में होने वाले वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।

वास्तु दोष दूर करने के लिए गुग्गल धूप के सरल उपाय

publive-image

नेगेटिविटी होगी दूर

रोजाना शाम के समय गुग्गल धूप के साथ पीली सरसों के दानों को लेकर एक साथ किसी बर्तन में जलाएं और फिर उसका धुआं घर के हर कोने में दिखाएं।

इस तरह करने से आपके घर से वास्तु दोष दूर होगा और हर तरह की नेगेटिविटी कम होने लगेगी। ऐसा कुछ करने से आपको अंतर दिखने लगेगा।

पूरे होंगे बिगड़े काम

अगर आपके बने-बनाए काम बिगड़ रहे हैं तो ये भी वास्तु दोष कारण एक बड़ा कारण हो सकते हैं। इस दोष को सुधारने के लिए आपको गुग्गल धूप जलाकर मंदिर के सामने रख देनी है और फिर उसकी राख को एक लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपने पास रख ले।

ऐसा करने से जल्द ही आपको लाभ मिलेना शुरु हो जाएगा और आपके बिगड़ने वाला काम बनना शुरु हो जाएंगे।

परिवार के झगड़े होंगे कम

अगर आपके घर परिवार में पारिवारिक क्लेश बहुत बढ़ गए हैं तो यह एक वास्तु दोष इसका कारण हो सकता है।

ऐसे में आप गाय के गोबर के कंडे के ऊपर थोड़ी सी गुग्गल धूप डाल दें और फिर इसे जला दें। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहेगी और विवाद कम होंने लगेगे।

एकादशी, त्रयोदशी, अमावस्या, पूर्णिमा तिथि पर घर में गुग्गल धूप जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। साथ ही पति-पत्नी के मध्य रिश्ते मजबूत होते हैं।

इसके अलावा, मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें- जून में इस दिन लॉन्‍च होगा: दुनिया का पहला Real Wood Body वाला Motorola का स्‍मार्टफोन, AI फीचर्स से होगा लैस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article