Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding: जानिए कौन हैं नताशा दलाल, जो बनने जा रही हैं वरुण धवन की बेटर हाफ

Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding: जानिए कौन हैं नताशा दलाल, जो बनने जा रही हैं वरुण धवन की बेटर हाफVarun Dhawan-Natasha Dalal Wedding:Know who is Natasha Dalal, who is going to become Varun Dhawan's better half

Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding: जानिए कौन हैं नताशा दलाल, जो बनने जा रही हैं वरुण धवन की बेटर हाफ

Image source- wedgoeasy instagram , VarunDhawan instagram

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार वरूण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। नई जानकारी के अनुसार कल यानी की 24 जनवरी 2021 को वरूण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) से अलीबाग रिसॉर्ट में शादी करेंगे। मालूम हो कि दोनों एक-दूसरे को स्कूल टाइम से जानते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे होंगे कि नताश दलाल आखिर हैं कौन और ये क्या काम करती हैं?

फैशन डिजाइनर हैं नताशा

बतादें कि दोनों की शादी पहले साल 2020 में ही होनी थी। पर कोरोना वायरस के कारण उन्होंने शादी को आगे के लिए टाल दिया था। वहीं नताशा की बात करें तो उनका जन्म 16 मार्च 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता राजेश दलाल एक व्यवसायी है। उनकी माता का नाम गौरी दलाल है जो एक हाउस वाइफ है। वहीं नताशा दलाल खुद जानी मानी फैशन डिजाइनर (fashion designer) हैं।

 Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding

उनका अपना फैशन ब्रांड है

नताशा ने अमेरिका के फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Fashion Institute of Technology) से अपनी पढ़ाई की है। इसके बाद वो वापस इंडिया आ गई और यहां उन्होंने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के लिए काम किया है। नताशा मुख्य रूप से लंहगा, गाउन और ब्राइडल ड्रेस डिजाइन करती है। उनका अपना फैशन ब्रांड भी है जिसका नाम नताशा दलाल लेबल है। उनके डिजाइन किए हुए कपड़े सोहा अली खान, यामी गौतम समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पहना है।

 Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding

स्कूल टाइम से जानते हैं दोनों एक-दूसरे को
वरूण धवन में करण जौहर के चैट शो में ये खुलासा किया था कि दोनों एक दूसरे को स्कूल टाइम से ही जानते हैं। हालांकि तब दोनों में प्यार नहीं हुआ था सिर्फ अच्छे दोस्त थे। लेकिन नतासा ने वरूण का हमेशा साथ दिया है। यही कारण है कि पहले उन दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding

जहां हो रही है शादी उसकी कीमत 4 लाख रुपए प्रति दिन
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो, जिस जगह पर वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी होने वाली है। वहां रहने के लिए किसी को भी 4 लाख रूपये प्रति दिन खर्ज करने पड़ते हैं। दोनों की शादी की रस्में तीन दिनों तक चलेगी, जिसकी शुरूआत 22 जनवरी से हो गई है। अलीबाग रिसॉर्ट में एक गार्डन एरिया है जहां दोनों कपल फेरे ले सकते हैं। यह रिसॉट अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

 Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article