शिक्षक दिवस पर भोपाल में महाआंदोलन: भर्तियों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे युवा बेरोजगार, कई संगठन करेंगे प्रदर्शन, ये है मांग

MP Govt Bharti Issue: भर्तियों से जुड़ी अपनी अपनी मांगों को लेकर कई संगठन भोपाल की सड़कों पर उतरने वाले हैं।

MP-Govt-Bharti-Issue

MP Govt Bharti Issue: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 सिंतबर यानी शिक्षक दिवस पर महाआंदोलन (MP Govt Bharti Issue) होने वाला है।

भर्तियों से जुड़ी अपनी अपनी मांगों को लेकर कई संगठन भोपाल की सड़कों पर उतरने वाले हैं। ये सभी संगठन 5 सितंबर को भोपाल में अलग अलग प्रदर्शन करेंगे।

स्कूल शिक्षा से जुड़े 3 संगठन मैदान में

शिक्षक दिवस पर होने वाले प्रदर्शन में अकेले स्कूल शिक्षा से जुड़े तीन संगठन मैदान में उतरेंगे।

publive-image

अतिथि शिक्षक अपनी नियुक्ति के लिए, वेटिंग शिक्षक वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में पदों को बढ़ाने के लिए और शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ भर्ती पूर्ण कराने की मांग को लेकर भोपाल की सड़कों पर उतरेगा।

MP-Guest-Teacher-Issue

बेरोजगार सेना ने भी खोला मोर्चा

बेरोजगार सेना ने भी मोर्चा खोल दिया है। पटवारी भर्ती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग सहित जेल उपनिरीक्षक, जेल प्रहरी, फॉरेस्ट गार्ड के 15 महीने से रिजल्ट जारी नहीं होने के विरोध में बेरोजगार सेना मैदान में उतरेगी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1825446724241924244

बेरोजगार सेना भी 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस को ही भोपाल में प्रदर्शन करेगी।

युवाओं की ये मुख्य समस्याएं

1.मई 2023 में हुई वर्ग 2 की पात्रता परीक्षा का अभी तक मुख्य परीक्षा की तारीख नहीं आई है।
2.शिक्षक पात्रता वर्ग- 2 में अभी तक ये नहीं बताया गया है कि कितने पदों पर भर्ती होगी?
3.PNST की पिछले साल भर्ती का परीक्षा परिणाम आया नहीं और नई परीक्षा के फॉर्म भरवा लिए गए है।                                        4.लाखों पद बैकलॉग के खाली पड़े हुए है,सरकार इन पर भर्ती नहीं कर रही है।
5.पिछले 8 सालों से MPSI (सब इंस्पैक्टर) की भर्ती नहीं आई है। सरकारी विभागों में रिक्त पद पड़े हुए हैं।

पदवृद्धि की महेंदी, भेजी राखियां

वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 से जुड़ी महिला वेटिंग शिक्षकों ने पदवृद्धि की मांग को लेकर अनोखा तरीका अपनाया।

MP-Teacher-Bharti-Issue

महिला वेटिंग शिक्षकों ने सीएम और विभागीय मंत्री को पदवृद्धि वाली राखियां भेजी। साथ ही अपने हाथों में भी अपने मांगों के समर्थन में महेंदी लगवाई है।

MP-Teacher-Bharti-Issue-Rakhi

प्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 21 हजार से ज्याद पद स्कूलों में खाली हैं। पिछले सत्र में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट भी काफी बिगड़ा।

वेटिंग शिक्षक वर्ग 1 का बेरोजगार शिक्षक दिवस आह्वान

पांच सितंबर को शिक्षक दिवस है, लेकिन स्कूल में शिक्षकों के हजारों पद खाली है, भर्तो हो नहीं रही है, ऐसे में अब शिक्षक बनने के लिए आंदोलन कर रहे युवा बेरोजगार शिक्षक दिवस (Unemployed Teachers Day) मनाएंगे। इसके लिए भोपाल चलो का नारा शुरू हो गया है।

MP-Teacher-Bharti-2024-Protest

उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 के अभ्यर्थी लगातार पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। यह दो चरणों की पात्रता परीक्षा पास कर सफल योग्य युवा है, लेकिन भर्ती 8720 पदों पर ही हो रही है और इसमें भी चार हजार करीब पद तो बैकलॉग के है। फ्रेश पद तो पांच हजार ही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article