Advertisment

सरकार की कम नहीं हो रही मुश्किलें: MPPSC के बाद अब वेटिंग शिक्षकों ने खोला मोर्चा, DPI के सामने दंडवत होकर किया प्रदर्शन

Waiting Shikshak Andolan: कैंडिडेट्स की मांग है कि सरकार उच्च माध्यमिक यानी वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में पदवृद्धि करें। यदि उम्मीदवारों को पदवृद्धि को लेकर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलता है तो शाम तक महिला कैंडिडेट्स भोपाल में मुंडन कराएंगी।

author-image
Rahul Sharma
varg 1 shikshak bharti waiting teachers protest

Waiting Teachers Protest Bhopal: भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। 90 घंटे बाद जैसे तैसे एमपीपीएससी इंदौर के बाहर चल रहा प्रदर्शन 22 दिसंबर सुबह 4 बजे खत्म हुआ तो ठीक एक दिन बाद ही 23 दिसंबर को वेटिंग शिक्षकों ने पदवृद्धि को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

Advertisment

प्रदेशभर के वेटिंग शिक्षक 23 दिसंबर, सोमवार सुबह से राजधानी भोपाल में पहुंचे। कैंडिडेट्स की मांग है कि सरकार उच्च माध्यमिक यानी वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में पदवृद्धि करें। उम्मीदवारों ने DPI के सामने दंडवत होकर प्रदर्शन किया।

[caption id="attachment_722478" align="alignnone" width="594"]varg 1 shikshak bharti DPI के सामने दंडवत वेटिंग शिक्षक[/caption]

varg 1 shikshak bharti protest

फिर आंदोलन की क्यों आई नौबत?

पदवृद्धि को लेकर वेटिंग शिक्षक लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। भोपाल में भी कई बार आंदोलन हो चुके हैं, लेकिन भर्ती में पदों को बढ़ाने को लेकर सरकार का कोई रूख अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

Advertisment

विभाग की ओर से ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस भर्ती को जल्द ही कम्प्लीट किया जा सकता है, ताकि नई भर्ती निकाली जा सके। यही कारण है कि वेटिंग शिक्षक अब दोबारा भोपाल में प्रदर्शन के लिए जुट गए हैं।

varg 1 shikshak bharti protest bhopal

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 12th फेल स्टूडेंट्स की संख्या

विषयकुल स्टूडेंटपास हुए स्टूडेंटफेल स्टूडेंट की संख्या
अंग्रेजी5.72 लाख4.20 लाख1.52 लाख
भौतिक शास्त्र2.83 लाख2.23 लाख60 हजार
इकोनामिक्स2.09 लाख1.56 लाख53 हजार
हिंदी6.14 लाख5.66 लाख47 हजार
गणित90 हजार73 हजार17 हजार
रसायन शास्त्र2.83 लाख2.45 लाख38 हजार
राजनीति शास्त्र1.98 लाख1.63 लाख34 हजार
भूगोल1.22 लाख1.12 लाख10 हजार
जीव विज्ञान1.95 लाख1.67 लाख27 हजार

मध्य प्रदेश के ये हैं हालात

1.नाममात्र के फ्रेश पदों के कारण 100 में से 80 -85 अंक लाने वाले कैंडिडेट्स वेटिंग में है।

2.पदों की संख्या इतनी कम है कि विषयवार टॉप 10 में आने पर भी कैंडिडेट वेटिंग में है।

3.शिक्षकों की कमी के कारण वर्ष 2023-24 का 12th का रिजल्ट बिहार से भी खराब रहा।

4.MP का रिजल्ट के मामले में देश में 20वां और शिक्षकों की कमी में तीसरा स्थान है।

5.शैक्षणिक सत्र वर्ष 2024-25 की त्रैमासिक परीक्षा का रिजल्ट 50% से भी कम रहा है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में 7वीं पास युवक निकला फ्रॉड का मास्टरमाइंड: 3 महीनों में खाते से किए 3 करोड़ का ट्रांजेक्शन

21 हजार से अधिक पद खाली

मध्यप्रदेश सरकार के GFMS पोर्टल के अनुसार वर्तमान में उच्च माध्यमिक शिक्षक (वर्ग 1) के कुल स्वीकृत 36837 पदों में से आधे से ज्यादा यानी 21451 पद खाली हैं। बावजूद इसके भर्ती सिर्फ 8720 पदों पर विषयवार हो रही है। भर्ती में 3668 बैकलॉग पद हैं।

यानी फ्रेश पद सिर्फ 5052 ही हैं, जिसमें भर्ती हो रही है। इसमें 25% यानी 1263 पद अतिथियों के लिए रिजर्व है। इस हिसाब से नए लोगों के लिए फ्रेश पद केवल 3789 पद ही हैं।

नाममात्र के फ्रेश पदों के कारण 100 में से 80-85 अंक लाने वाले उम्मीदवार भी वेटिंग में है। बता दें कि भर्ती में स्कूल शिक्षा विभाग के 7591 और ट्राइबल डिपार्टमेंट के 1129 पद शामिल है।

ये भी पढ़ें: राजधानी में बादल छाने से ठंड में कमी: भोपाल, इंदौर समेत आज इन शहरों में हल्की बारिश की संभावना, अगले 5 दिन ऐसा होगा मौसम

नेता प्रतिपक्ष सोशल मीडिया पर उठा चुके हैं मुद्दा

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक युवती को वीडियो पोस्टर किया था। जिसमें युवती रोते हुए पदवृद्धि नहीं होने से सरकार को केस त्यागने की चेतावनी दे रही है।

उमंग सिंघार ने वीडियो को पोस्ट करते हुए सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किये थे। नेता प्रतिपक्ष ने पूछा था कि सीएम और शिक्षा मंत्री को इस बात की जानकारी है या नहीं!

Advertisment
Waiting Teachers Protest Bhopal Waiting Teachers Protest Update Waiting Shikshak Andolan Teachers Protest MP Higher Secondary Teacher Recruitment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें