Vande Bharat Train: दिवाली और छठ के लिए दिल्ली से पटना के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Special Vande Bharat Train: त्योहारों के सीजन में ट्रेन में टिकट को लेकर जबरदस्त मारामारी को देखते हुए दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत...

Vande Bharat Train: दिवाली और छठ के लिए दिल्ली से पटना के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Special Vande Bharat Train: त्योहारों के सीजन में ट्रेन में टिकट को लेकर जबरदस्त मारामारी जारी है। इसको देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और पटना रूट के बीच स्पेशल वंदे भारत चलाने का ऐलान किया है।

स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला

दिवाली और छठ में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से पटना के बीच चल रही है और कुल 900 किलोमीटर के सफर को 11 घंटे और 35 मिनट में तय कर रही है।

ये है शेड्यूल

नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन 11 नवंबर, 14 नवंबर और 16 नवंबर को चल रही है। वहीं पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का संचालन 12, 15 और 17 नवंबर के बीच किया जा रहा है।

नई दिल्ली पटना वंदे भारत ट्रेन (02252/02251) में कुल 16 कोच हैं जिसे दो क्लास एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार में बांटा गया है।

इन स्टेशनों से जाएगी ट्रेन

नई दिल्ली पटना वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से चलकर कानपुर सेंट्रल होते हुए प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा होते हुए पटना को जाएगी। लौटते वक्त भी ट्रेन का यह रूट रहेगा। नई दिल्ली से स्पेशल वंदे भारत सुबह 7.35 मिनट पर चलकर शाम 07 बजे पटना पहुंच जाएगी। वहीं पटना से सुबह 7.30 मिनट पर सुबह चलकर उसी शाम दिल्ली 07 बजे शाम में पहुंच जाएगी।

————————————

 आपकी आवाज बंसल न्यूज” (Bansal News) अब व्हाट्सएप्प चैनल पर भी
⭐ ✨ ⭐ ✨

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज और छोटी-बड़ी सभी खबरें सबसे पहले पाने के लिए…
इस लिंक पर क्लिक कर बंसल न्यूज को Follow करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDuF9H5Ui2WPQVIdd0r

————————————

ये भी पढ़ें:

Aaj Ka Mudda: आखिरी प्रहार! प्रचार धुआंधार, क्या एमपी इलेक्शन में प्रचार सेट करेगा नैरेटिव?

Diwali Special Train: दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे का तोहफा, चलाई 1700 विशेष ट्रेनें

Children’s Day 2023 Gift Ideas: बच्चों के लिए जन्मदिन से खास नहीं होता है बाल दिवस, इन गिफ्ट्स से करें खुश

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को चमत्कारिक जीत की उम्मीद, जानें पिच और टीम की रिपोर्ट

Diwali Muhurat Trading: जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग, क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग का समय

Vande Bharat Train, Special Vande Bharat Train, Delhi-Patna Vande Bharat Train, Delhi-Patna Special Vande Bharat Train, Diwali & Chhat Festival, Train Ticket, वंदे भारत ट्रेन, विशेष वंदे भारत ट्रेन, दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, दिल्ली-पटना विशेष वंदे भारत ट्रेन, दिवाली और छठ त्योहार, ट्रेन टिकट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article