Advertisment

Vande Bharat Express Train : क्या फ्लाइट के सफर को मात देगी वंदे भारत की रफ्तार, क्या हैं सुविधाएं?

भोपाल। Vande Bharat Express train : देशभर में लगातार वंदे भारत ट्रेनों की सौगात भारत के पीएम नरेंद्र मोदी दे रहे हैं। अपनी सुविधाओं और रफ्तार के लिए जानी जाने वाली यह ट्रेन क्या फ्लाइट के सफर को मात देगी। क्या पीएम मोदी यही चाहते हैं। इसे पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी कहा जाता है।

author-image
Bansal News
Vande Bharat Express Train : क्या फ्लाइट के सफर को मात देगी वंदे भारत की रफ्तार, क्या हैं सुविधाएं?

भोपाल। Vande Bharat Express train : देशभर में लगातार वंदे भारत ट्रेनों की सौगात भारत के पीएम नरेंद्र मोदी दे रहे हैं। अपनी सुविधाओं और रफ्तार के लिए जानी जाने वाली यह ट्रेन क्या फ्लाइट के सफर को मात देगी। क्या पीएम मोदी यही चाहते हैं। इसे पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी कहा जाता है।

Advertisment

फ्लाइट के यात्रियों लिए भी फायदा

पीएम मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट से कहीं न कहीं फ्लाइट से भोपाल से दिल्ली के लिए सफर करने वाले यात्रियों लिए भी फायदा होने वाला है। क्योंकि वंदे भारत ट्रेन से सफर करना फ्लाइट से सफर करने के सस्ता, आरामदायक और आसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti National holiday : 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश, अंबेडकर जयंती पर रहेगी छुट्टी

पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन

दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की एक हाई स्पीड ट्रेन है। देश की इस पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन की स्पीड करीब 160 किलोमीटर/घंटा है। जो भोपाल से दिल्ली तक की 708 किमी की दूरी 7.45 मिनट में तय करती है। यह ट्रेन महज 52 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

Advertisment

Vande-Bharat-Express-train-Will-beat-flight-journey-facilities-available

यह भी पढ़ें- MP 2nd Vande Bharat Train : मध्य प्रदेश को मिलेगी दूसरी वंदे भारत!, कब और कहां से कहां तक चलेगी?

भोपाल से दिल्ली तक का सफर

वहीं अगर भोपाल से दिल्ली तक फ्लाइट से सफर की बात करें तो कम से कम 1 घंटे 25 मिनट में सफर तय हो जाया करता है, लेकिन इससे पहले करीब 4 घंटे पहले ही फ्लाइट के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट के लिए निकलना होता है, जिससे यह समय 4 से 6 घंटे तक पहुंच जाता है।

भोपाल से दिल्ली फ्लाइट और वंदे भारत का किराया

भोपाल से दिल्ली तक फ्लाइट से सफर करने के लिए करीब 3,349 रुपए अदा करने होते हैं। वहीं अगर भोपाल के यात्री फ्लाइट की जगह वंदे भारत के सफर करते हैं तो उन्हें खान पान के शुल्क के साथ करीब 1665 रुपए से लेकर 3185 रुपए तक किराया देना होता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-  First Coin Of India : आजाद भारत का पहला सिक्का, इसपर बने नक्शे में दो देश हैं साथ

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड

ऐसा मान जा रहा है कि आने वाले समय में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड और बढ़ाई जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो वंदे भारत की सुविधाएं और रफ्तार को देखते हुए प्लेन के सफर में चेक-इन और सुरक्षा जांच की प्रोसेस से बचने के लिए भोपाल के यात्री वंदे भारत ट्रेन में सफर करना पसंद कर सकते हैं।

वंदे भारत ट्रेन की सुविधाएं - विशेषताएं

- पूरी तरह से वातानुकूलित
- स्वचालित दरवाजे
- वंदे भारत ट्रेन की चेयर 180 डिग्री तक रोटेट होती है
- आईडी प्रूफ में सिर्फ वोटर कार्ड की जरूरत
- चेक-इन के लिए समय नहीं देना पड़ेगा
- 52 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ लेती है
- 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार
- सभी कोच में जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली
- ट्रेन में ऑनबोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई भी

Advertisment

पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाते हुए दी सौगात

आपको बता दें कि देश के लिए 12 अप्रैल को राजस्थान की पहली वंदे भारत के रूप में भारत की 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल चुकी है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए भी रानी कमलापति से भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात पीएम मोदी ने 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखाते हुए दी।

यह भी पढ़े-CG News: भरोसे के सम्मेलन के लिए आ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने पूछा सवाल

vande bharat express train vande bharat express train journey Vande Bharat Express flight journey What facilities are available Vande Bharat Will Vande Bharat Express Train beat the flight journey
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें