Advertisment

Vande Bharat Express Train: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला ! बहुत जल्द आ रही है 200 और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए कहां से पहले होगी शुरू

देश में बहुत जल्द 200 और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आने की खबर मिली है तो वहीं पर इसके अलावा रेलवे ने इसके लिए दो कंपनियों को बोली को फाइनल कर लिया है।

author-image
Bansal News
Vande Bharat Express Train: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला ! बहुत जल्द आ रही है 200 और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए कहां से पहले होगी शुरू

Vande Bharat Express Train: इस वक्त की बड़ी खबर भारतीय रेलवे की ओर से आ रही है जहां पर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सफर और आसान हो जाएगा। जहां पर देश में बहुत जल्द 200 और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आने की खबर मिली है तो वहीं पर इसके अलावा रेलवे ने इसके लिए दो कंपनियों को बोली को फाइनल कर लिया है।

Advertisment

जानिए किन कंपनियों के नाम पर लगी बोली

आपको बताते चलें कि, भारतीय रेलवे ने रेलवे नेटवर्क को विस्तार देने के लिए दो कंपनियों के नाम पर मुहर लगाई है जहां पर रूस और भारत की कंसोर्टियम ट्रांसमाशहोल्डिंग (TMH)- रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने 200 वंदे भारत ट्रेनों को बनाने के लिए सबसे कम बोली लगाई है. इसके बाद BHEL-टीटागढ़ वैगन (Titagarh Wagons) कंसोर्टियम ने दूसरी सबसे कम बोली लगाई है। बताया जा रहा है कि, इन कंपनियों को कम बोली लगाने वाली कंपनी 120 वंदे भारत ट्रेन और दूसरी सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को 80 वंदे भारत ट्रेन बनाने का ऑर्डर मिलेगा।

जानिए किन वंदे भारत ट्रेनों पर हो रहा काम

आपको बताते चलें कि, कुल मिलाकर अभी तक 478 वंदे भारत ट्रेनों की अनुमति दी जा चुकी है. इसमें से 78 पर काम चल रहा है. ये सभी 78 वंदे भारत ट्रेनें चेयर मॉडल कार हैं. अगली 200 वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train) का टेंडर फाइनल कर दिया गया है. ये 200 ट्रेनें स्लीपर क्लास की वंदे भारत ट्रेनें होंगी. इन सभी वंदे भारत ट्रेनों को 160 किमी की मैक्सिमम स्पीड की अनुमति होगी. जिनका निर्माण स्टेनलेस स्टील से होना है. इसके बाद 200 और वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train) का निर्माण एल्यूमिनियम से होना है, जो वजन में हल्की होंगी. ये ट्रेनें 200 किमी की स्पीड से चलेंगी।

जानिए कितनी ट्रेनें चल रही देश में 

आपको बताते चलें कि, हाईस्पीड ट्रेनों की लिस्ट में इन ट्रेनों के नाम आने लगे है जहां पर अब तक इन वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है-

Advertisment
  • नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • गांधी नगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • चेन्नई सेंट्रल-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
vande bharat express trains list vande bharat express ticket price vande bharat express speed vande bharat express route vande bharat express booking Vande Bharat Express vande bharat sleeper vande bharat express 75 new vande bharat express route
Advertisment
चैनल से जुड़ें