Vaishno Devi Yatra Skywalk: वैष्णो देवी यात्रियों के लिए स्काईवॉक बनकर तैयार, नवरात्रि 2023 के मौके पर होगा उद्घाटन

Vaishno Devi Yatra Skywalk: वैष्णो देवी यात्रियों के लिए स्काईवॉक बनकर तैयार, नवरात्रि 2023 के मौके पर होगा उद्घाटन

Vaishno Devi Yatra Skywalk: वैष्णो देवी यात्रियों के लिए स्काईवॉक बनकर तैयार, नवरात्रि 2023 के मौके पर होगा उद्घाटन

Vaishno Devi Yatra Skywalk: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने स्काईवॉक सहित तीन परियोजनाओं पर कार्य पूरा कर लिया है। स्काईवॉक सहित इन तीनों परियोजनाओं का उद्घाटन अक्टूबर महीने में नवरात्रि पर्व (Navratri 2023) के दौरान किया जाएगा।

इन परियोजनाओं का काम हुआ पूरा

इन परियोजनाओं में स्काईवॉक के आलावा एक हजार पांच सौ लॉकर की सुविधा और बेहतर साफ़-सफाई के लिए उन्नत वॉशरूम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ पार्वती भवन और पुनर्निर्मित अटका आरती क्षेत्र भी इसमें शामिल हैं।

माता वैष्णो देवी भवन में 15 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्काईवॉक में तीर्थयात्रियों के प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था होगी और यह स्काईवॉक भीड़ पर नियंत्रण करने में सक्षम होगा।

प्राकृतिक गुफा के अनुभव के बनाई गई कृत्रिम गुफा

अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर में प्रतीक्षालय, विश्राम कक्ष, सुविधाजनक लकड़ी का फर्श, दो आपातकालीन निकास, बैठने की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन और विश्राम कक्ष की सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

श्रद्धालुओं को प्राकृतिक गुफा का अनुभव कराने के लिए स्काईवॉक के प्रवेश द्वार पर एक कृत्रिम गुफा बनाई गई है। बताया जा रहा है कि भवन में नई सुविधाओं का उद्घाटन श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कर-कमलों से होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

>> Tata Motors: 2045 तक शुद्ध शून्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन करेगी कंपनी, इतने हजार करोड़ का होगा निवेश

>> UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने आज कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें पूरी डिटेल

>> Parboiled Rice Export Duty: सरकार ने उसना चावल के निर्यात पर लगाया शुल्क, जानिए अधिसूचना में क्या कहा

>> Chhattisgarh News: मेकाहारा में 325 करोड़ की लागत से बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 700 बेड की मिलेगी सुविधा

>> CG Election 2023: डौंडीलोहारा सीट पर कांग्रेस का दबदबा, जानिए क्‍या हैं चुनावी समीकरण?

वैष्णो देवी स्काईवॉक, वैष्णो देवी यात्रा, नवरात्रि 2023, वैष्णो देवी स्काईवॉक उद्घाटन, वैष्णो देवी न्यूज, जम्मू कश्मीर न्यूज, vaishno devi skywalk, vaishno devi yatra, navratri 2023, vaishno devi skywalk inauguration, vaishno devi news, jammu kashmir news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article