Vaishakh Amavasya 2024: आज रात करना न भूलें ये खास उपाय, पितृ दोष और शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

Vaishakh Amavasya 2024: Donot forget to do this special remedies on tonight Pitra Shani dosh ke upay kya hain astrology hindi news pds

Vaishakh Amavasya 2024: आज रात करना न भूलें ये खास उपाय, पितृ दोष और शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

Vaishakh Amavasya 2024 Pitru Dosh Upay: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) में हर महीने अमावस्या (Amavasya) और पूर्णिमा आती है। अभी वैशाख का महीना चल रहा है। इस महीने आने वाली अमावस्या को वैशाख अमावस्या कहा जाता है।

अमावस्या तिथि को पितरों का पर्व कहा जाता है। वैशाख मास की अमवास्या 2024 आज यानी 8 मई को है। ऐसे में यदि आपको भी लगता है कि आप पितृ दोष से पीड़ित हैं। तो आज का मौका आपको छोड़ना नहीं है।

चलिए जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री से कि आज रात यानी वैशाख अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति के उपाय क्या हैं। इनके करने का तरीका और सही समय क्या है।

अमावस्या पितरों के लिए क्यों है खास

हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि अमावस्या के दिन हमारे पूर्वज यानी पितर पितृ लोक से पृथ्वी पर आते हैं। यही कारण है कि अमावास्या के दिन पितृदोष दूर करने के लिए उपाय जरूर करना चाहिए।

आज सूर्यास्त के बाद जरूर करें ये उपाय

आज वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya in May 2024) पर आपको सूर्यास्त के बाद सरोवर या नदी के पास जाकर आटे से बना दीपक लेना है। उसमें घी का दीपक जलाकर प्रवाहित करना है। ऐसा करने से पितृदेव प्रसन्न होते हैं।

Vaishakh amavasya 2024 aate ka diya

सूर्यास्त के बाद ही क्यों जलाते हैं दीपक

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो अमावस तिथि पितरों की ति​थि मानी जाती है। पितृ देव सूर्यास्त के समय अपने लोक को वापस गमन करते हैं।

पितरों के मार्ग में न हों अंधेरा

ऐसा माना जाता है कि अमावस्या पर रात को दीपक जलाने पर (Amavasya ki raat deepak jalane se kya hota hai) पितरों के मार्ग में अंधेरा न हो इसलिए सूर्यास्त के समय दीपक जलाना चाहिए।

शनि दोष से मुक्ति के लिए क्या करें 

ऐसा माना जाता है कि वैशाख अमावस्या (Vaishakh Muhurat) पर हनुमान जी के सामने यदि दीपक जलाया जाए और उनकी पूजा के दौरान सुंदरकांड (Suderkand) या हनुमान चालीसा का पाठ (Hanuman Chalisa ka padh) किया जाए तो व्यक्ति के शत्रुओं का विनाश होता है साथ ही इससे शनि दोष से मुक्ति (Shani Dosh Mukti ke Upay) भी मिलती है।

Vaishakh amavasya 2024

यह भी पढ़ें:

Budh Gochar: अगर आपकी राशि मकर, कन्या, मीन और मिथुन है तो आने वाले दिन हैं खतरनाक, जानें क्यों और कैसे

Shani Vakri: सावधान! शनि की चाल पर इन पांच राशियों पड़ेगी भारी, संकट भरे बीतेंगे 126 दिन!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article